Dunki drone show : किंग खान ने कुछ इस तरह किया फिल्म का प्रमोशन , दुबई में दिखाया ड्रोन शो

Dunki drone show : डंकी का ड्रोन बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे है .पठान और जवान जैसी हिट फिल्मों के बाद शाहरुख खान की आने वाली फिल्म डंकी का फेंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है . 5 दिसंबर को 'डंकी ' का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे फेंस ने खूब पसंद किया .फिल्म डंकी जल्द ही रिलीज होने वाली है इसी बीच एक्टर शाहरुख खान ने दुबई में ऐसा कारनामा कर डाला की सब हैरान हो गये .जी हाँ दुबई में शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी का ड्रोन शो आयोजित किया .मंगलवार को बीती रात दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया .ड्रोन शो से फिल्म कि झलक दिखाई गयी साथ ही बॉलीवुड किंग शाहरुख़ का सिग्नेचर भी बनाया गया .ड्रोन शो बुर्ज खलीफा सहित पूरा आसमान जगमगा उठा .सोशल मीडिया पर डंकी के ड्रोन शो की तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रही है .
#2 Clicks - HQ: Some Glimpses of of Shah Rukh Khan from Dubai ✈️@iamsrk @RajkumarHirani @RedChilliesEnt#Dunki #ShahRukhKhan #SRK#DunkiAdvanceBookings #DunkiAgainstAllOdds #DunkiTakeOverInDubai pic.twitter.com/xeBlwP29tK
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 19, 2023
दुबई में डंकी का ड्रोन शो
फिल्म डंकी का जोरशोर से प्रमोशन किया जा रहा है .इसी बीच मंगलवार देर रात दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में फिल्म की झलक दिखाई गई , फिल्म का ड्रोन शो भी दिखाया गया . डंकी के ड्रोन शो से पूरा आसमान जगमगा उठा .यह बिलकुल किसी जश्न की तरह लग रहा था इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का इस तरह प्रमोशन किया . ड्रोन शो के दौरान शाहरुख़ के लाखों फेंस भी मौजूद थे . ड्रोन शो के द्वारा शाहरुख खान के नाम से लेकर 'डंकी' के टाइटल और शाहरुख खान के सिग्नेचर ओपन आर्म पोज और फिल्म रिलीज डेट भी आकाश में बनाए गए थे। फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी भी दिखाई गई . ड्रोन शो के दौरान किंग खान काफी स्टाइलिश दिखे . शाहरुख़ ब्लैक टीशर्ट और पैन्ट के साथ रेड जेकेट में नजर आये .
Yesterday was the ultimate moment when #Dunki & #ShahRukhKhan was lighting up the sky in Dubai !!
— Shweta Mukherjee 🌸 (@myselfshweta97) December 20, 2023
The Burj Khalifa and the drone show was the highest moment for all of us ❤️
Finally #Dunki releasing tomorrow 🎉#DunkiTakesOverDubai #DunkiStorm pic.twitter.com/uN2XFiT7iC
इस दिन रिलीज होगी डंकी
शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर जैसे कई फेमस एक्टर्स नजर आने वाले है .फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है आपको बता दें फिल्म कि एडवांस बुकिंग काफी तेजी से बढ़ रही है . फिल्म के गाने फेंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है .
-
Home
-
Menu
