Begin typing your search above and press return to search.

Drug addiction: ड्रग्स की लत में डूबे इन सितारों के करियर कुछ की तो वापसी भी नहीं हो सकी

Drug addiction: ड्रग्स की लत में डूबे इन सितारों के करियर कुछ की तो वापसी भी नहीं हो सकी
X
By NPG News

NPG DESK

मुंबई I Drug addiction:: ड्रग्स केस में काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बाॅलीवुड में ड्रग को लेकर हैरान करने वाले खुलासे हुए। अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान और न जाने कितने ही कलाकारों को बुलाकर एसीबी ने सवाल-जवाब किए। लेकिन ड्रग की यह लत बाॅलीवुड में नई नहीं है। पहले भी बहुत से कलाकारों पर ड्रग एडिक्ट होने के आरोप लगे और बहुतों का करियर भी इसी कारण तबाह हुआ। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

परवीन बाबी:- जानी-मानी एक्ट्रेस परबीन बाबी ने ड्रग्स के चक्कर में अपना पूरा करियर तबाह कर लिया। जब परवीन बाबी की मृत्यु हुई तब उनके पास कोई भी नहीं था। एक समय पर उनका बॉलीवुड पर राज हुआ करता था।


संजय दत्त:- बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानि कि संजय दत्त की ड्रग्स की लत जगजाहिर है। संजय दत्त ने खुद स्वीकार भी किया था कि वे तकरीबन 12 साल तक ड्रग्स के नशे में डूबे रहे। उनके पिता उनकी इस लत को छुड़ाने उन्हें अमेरिका लेकर गए थे। काफी प्रयासों के बाद संजय इससे उबर पाए। हालांकि उन्होंने बाॅलीवुड में शानदार वापसी करने में सफलता पाई।


आफताब शिवदासानी:- बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एंट्री करने वाले एक्टर आफताब को भी नशे की लत के कारण काम मिलना बंद हो गया था। एक्टर एक बार वो पुणे में ड्रग्स लेते पकड़े गए, जिसके बाद उनका करियर खत्म सा हो गया।


मनीषा कोइराला:- बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी शराब और ड्रग्स की लत ने फिल्मी करियर बर्बाद कर दिया। इस लत की वजह से वो अपने काम पर ध्यान नहीं दे पायीं और धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से बाहर हो गईं।


रैपर हनी सिंह:- एक समय था जब बच्चे-बच्चे की जुबां पर हनी सिंह का नाम था। ऐसा लगता था कि बाॅलीवुड से बाहर अगर किसी सिंगर का क्रेज़ है तो वे हनी सिंह ही हैं लेकिन अचानक वे सीन से गायब हो गए। करोड़ों लोगों को अपना फैन बनाने वाले हनी सिंह नशे की हालात में खुद को भूल बैठे हैं। नशा मुक्ति गृह में भी उन्होंने लंबा समय बिताया। लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी हालात में सुधार देखा जा रहा है।और अब एक बार फिर वे अपने गानों से सुर्खियाँ बटोर रहे हैं।


फरदीन खान:- बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान भी ड्रग्स की लत के चलते ही इंडस्ट्री से बाहर हो गए।साल 2001 में कोकीन मामले में उन्हें मुंबई से गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद फरदीन को कई बार बॉलीवुड में वापस लाने की कोशिशें की गई लेकिन उनको वो फेम नहीं मिल पाया।


गौरी खान:- नशे के शौकीनों की लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी का भी नाम आता है। बता दें कि एक बार वह बर्लिन एयरपोर्ट पर मरीजुआना का सेवन करते पकड़ी गई थीं।


प्रतीक बब्बर:- एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर का बॉलीवुड सफर कुछ ज्यादा लंबा और सफल नहीं रहा। प्रतीक नशा मुक्ति केंद्र में कई बार आ-जा चुके हैं। एक समय ऐसा आ गया था जब प्रतीक नशे में अपनी जिंदगी पूरी तरह तबाह कर चुके थे।


डीजे अकील:- डीजे अकील का रियल नाम अकील अली है। वह एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के साले भी हैं। नशे की लत ने इनके करियर को बर्बाद कर दिया। दुबई में ड्रग्स के केस में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।




Next Story