दिशा पाटनी ने इस ड्रेस में ली मिरर सेल्फी, ब्लैक और रेड बिकिनी में ढा रहीं कहर... फैन्स बोले- दिशा मैम आप

दिशा पाटनी ने इस ड्रेस में ली मिरर सेल्फी, ब्लैक और रेड बिकिनी में ढा रहीं कहर... फैन्स बोले- दिशा मैम आप
X

मुंबई 14 जून 2022 I बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स और लव लाइफ के कारण सुर्खियां बटोरी हैं. खासतौर पर उनका सिजलिंग अवतार चर्चा में रहता है. दिशा की हर अदा को लोग देखते ही रह जाते हैं. ऐसे में उनका हर पोस्ट तेजी से वायरल होने लगता है.

दिशा पाटनी अपने सिजलिंग बिकिनी लुक्स से इंटरनेट का टेम्प्रेचर अक्सर ही हाई रखती हैं. दिशा के बिकिनी लुक्स पर फैन्स फिदा रहते हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर बिकिनी में अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया है. पहली फोटो में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी ने ब्लैक बिकिनी और रेड-ऑरेंज प्रिंट टाइट पैंट्स पहनी हैं, जिसमें ऊपर की ओर हल्का डिजाइन आया है. एंकल से कट लगा है. बाथरूम मिरर में दिशा पाटनी फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं. बाल खुले हुए हैं. एक फैन ने दिशा पाटनी की इन फोटोज पर लिखा, "दिलों पर राज करते हो आप, आई लव यू सो मच." एक और फैन ने लिखा, "दिशा मैम, कितने दिनों बाद आपने हमें कुछ दिलचस्प फोटोज शेयर किए हैं. आपकी बहुत याद आ रही थी." बिकिनी फोटोज में दिशा के चेहरे का ग्लो और चार्म उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

Tags

Next Story