Begin typing your search above and press return to search.

Dipika Kakar Liver Cancer: "सिमर" को हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर! दीपिका कक्कड़ ने किया इमोशनल खुलासा, फैंस की आंखें हुई नम

Dipika Kakar: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक बड़ा खुलासा किया है। 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर है।

Dipika Kakar Liver Cancer: सिमर को हुआ स्टेज-2 लिवर कैंसर! दीपिका कक्कड़ ने किया इमोशनल खुलासा, फैंस की आंखें हुई नम
X
By Ragib Asim

Dipika Kakar Liver Cancer: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक बड़ा खुलासा किया है। 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर है। सिमर का किरदार निभाकर फेमस हुईं दीपिका ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। दीपिका के इस खुलासे से उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अपने पोस्ट में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि, "कुछ हफ्ते पहले उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जांच कराई। जांच में उनके लिवर में टेनिस बॉल के साईज का ट्यूमर मिली। आगे की जांच में पता चला कि यह ट्यूमर कैंसर है और यह स्टेज-2 लिवर कैंसर है।" दीपिका ने लिखा, "पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे। पहले पेट दर्द के कारण अस्पताल जाना, फिर लिवर में ट्यूमर की जानकारी मिलना और बाद में पता चलना कि यह कैंसर है, यह हमारे जीवन का सबसे कठिन समय रहा है।"

फैन्स कर रहे हैं दुआएं

लिवर कैंसर की सीरियस कंडीशन के बावजूद, अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ हिम्मत नहीं हारी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हूं और इस बीमारी का डटकर सामना करने के लिए तैयार हूं। अपने परिवार और आप सभी के प्यार और दुआओं से मैं इसे भी पार कर जाऊंगी।" दीपिका की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं और समर्थन का तांता लग गया है। एक फैन ने लिखा, "मैं बिल्कुल हैरान हूं। कृपया मजबूत बनी रहिए। हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं। आप एक सच्ची फाइटर हैं।"

लंबे समय से टीवी से दूर हैं दीपिका

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को आखिरी बार 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' के पहले सीजन में देखा गया था। बताया जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में उनके लिवर में पाए गए ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी की गई थी। दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम लगातार अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दीपिका की तबीयत से जुड़ी जानकारी भी दे रहे हैं। साथ ही वह सभी लोगों का उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद भी कर रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story