Begin typing your search above and press return to search.

Dipak Chauhan Kaun Hai: कौन हैं आरती सिंह के पति दीपक चौहान? जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

Dipak Chauhan Kaun Hai: आरती सिंह आज अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज मुंबई के इस्कॉन मंदिर में वो शादी रचाएंगी। अब तक दोनों के प्री-वेडिंग इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए।

Dipak Chauhan Kaun Hai: कौन हैं आरती सिंह के पति दीपक चौहान? जानिए कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
X
By Ragib Asim

Dipak Chauhan Kaun Hai: आरती सिंह आज अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज मुंबई के इस्कॉन मंदिर में वो शादी रचाएंगी। अब तक दोनों के प्री-वेडिंग इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। जिसके बाद उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनके होने वाले पति दीपक चौहान कौन हैं?

कौन हैं आरती के पति दीपक चौहान

ये तो सब लोग जानते हैं कि आरती फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। इसके साथ ही वो गोविंदा की भांजी भी हैं। लेकिन बात करें एक्ट्रेस के मंगेतर दीपक चौहान की तो, वह एक बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक होने के साथ-साथ वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।आरती ने एक एक इन्टरव्यू में बताया था की दीपक से उनकी मुलाकात एक मैचमेकर के जरिए हुई थी।

इस प्रकार शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी

आरती ने ये भी कहा कि उनकी और दीपक के रिश्ते की शुरुआत 2023 के जुलाई में हुई थी। जिसके बाद आरती ने नवंबर में जाकर इस रिश्ते में सीरियस होने का फैसला किया। आरती ने आगे कहा कि रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले उन्होंने अपने परिवारवालों से बात की फिर उनके परिवारों ने इसकी मंजूरी दे दी। आगे बताया की दीपक ने उन्हें शादी के लिए इस साल जनवरी में प्रपोज किया था।

मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज आरती सिंह और दीपक चौहान मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी रचाएंगे। इस बारे में पहले भी आरती से पूछा गया था तो एक्ट्रेस ने कहा कि ''ये जैसा भी हो रहा है मेरे मन से हो रहा है और मैं यही चाहती थी, मैं बहुत खुश हूं।''

इसके पहले आरती की शादी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली थी। लेकिन फिर उन्होंने अपना मन बना लिया की वह मुंबई में ही शादी करेंगी। एक्ट्रेस की शादी में आज उनकी फॅमिली-भाई कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह के साथ-साथ फिल्म जगत के भी कई सितारे शामिल होंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story