Begin typing your search above and press return to search.

Dinesh Phadnis News: CID फेम के इस फेमस एक्टर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग...

Dinesh Phadnis News: CID फेम के इस फेमस एक्टर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग...
X
By Gopal Rao

Dinesh Phadnis News: मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो CID के इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक्स उर्फ दिनेश फड्निस को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि दिनेश को हार्ट अटैक आया है। जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा है। वहीं एक्टर अब जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

दरअसल, 57 साल के एक्टर दिनेश फडनीस, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वहां, वह अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उनके हार्ट अटैक की खबर से हर कोई शॉक्ड है। फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वैसे सीरीयल CID की पूरी कास्ट और क्रू एक्टर का हालचाल लेने के लिए अस्पताल आई थी। 1 दिसंबर को ही उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई थी। दिनेश की बात करें तो उन्होंने 1998 से 2018 तक CID में फ्रेडीक का किरदार निभाया था। उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। एक्टर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इन्होंने सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी एक छोटा रोल किया था। इसके अलावा इन्होंने कुछ फिल्मों में भी कैमियो किया है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story