Begin typing your search above and press return to search.

Dildaar Saawariya 2: यश कुमार ने किया सेंचुरी पूरी, नई फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ की शूटिंग खत्म, तस्वीरें उड़ा रही हैं सभी के होश

Dildaar Saawariya 2: यश कुमार ने किया सेंचुरी पूरी, नई फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ की शूटिंग खत्म, तस्वीरें उड़ा रही हैं सभी के होश

Dildaar Saawariya 2: यश कुमार ने किया सेंचुरी पूरी, नई फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ की शूटिंग खत्म, तस्वीरें उड़ा रही हैं सभी के होश
X
By Gopal Rao

Dildaar Saawariya 2: मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की 100वीं फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसके सेट की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इन तस्वीरों में अभिनेत्री सपना चौहान के साथ यश कुमार बेहद इंटीमेट पोज में नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर से किया गया है.


अपनी 100वीं फिल्म से उत्साहित यश कुमार कहते हैं कि सपना चौहान बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं. मुझे पूरा यकीन है कि इस फिल्म में हमारी केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी. जल्द ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होनेवाला है.


बता दें कि फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ का मुहूर्त पिछले महीने ही किया गया था. इससे पहले यश कुमार स्टारर ‘दामाद जी किराये पर हैं 2’ का मुहूर्त किया गया था. वहीं उनकी आनेवाली फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’ और ‘इत्तेफाक’ का ट्रेलर भी जारी किया गया था. यानी यश कुमार की बैक टू बैक फिल्में आ रही हैं और वे भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद डिमांडिंग कलाकारों में शुमार हो चुके हैं.


यश कुमार दावा करते हैं कि ‘दिलदार सांवरिया 2’ बेहद खूबसूरत रोमांटिक फिल्म है और यह भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जायेगी. चूंकि यह मेरी सेंचुरी फिल्म है, इसलिए यह मेरे लिए सबसे खास हो जाती है. मैं अपने निर्माता दीपक शाह जी का शुक्रगुजार हूं.


जिन्होंने इतनी भव्यता के साथ इस फिल्म का निर्माण किया और इसमें मुझे यह अवसर दिया. अभी पोस्ट प्रोडक्शन के बाद जल्द ही फिल्म का ट्रेलर और रिलीज की तारीख जारी की जायेगी. पूरी टीम ने फिल्म के लिए जबरदस्त मेहनत की है. मैं सबसे अपील करूंगा कि फिल्म जब रिलीज हो, तो आप सभी अपने परिवार के साथ जाकर इस फिल्म को जरूर देखें. आपके प्यार और आशीर्वाद से हम कलाकारों का हौसला बढ़ता है.


पीआरओ रंजन सिन्हा के अनुसार, फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ के लेखक एसके चौहान हैं. इसमें अन्य मुख्य कलाकारों में अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, युगांत पांडेय, राधे मिश्रा, संजीव मिश्रा, धाम वर्मा, शिवांशी सिंह, यामिनी जोशी, जया पांडेय, ममता वर्मा, ज्योति केसर, रागिनी दुबे, सुकू चौहान और नीलू यादव नजर आयेंगे. संगीत मुन्ना दुबे का है. कोरियोग्राफर प्रवीण सालार का है. एक्शन प्रदीप खड़का का है. इपी शैलेंद्र सिंह और डीओपी जहांगीर सैयद हैं.

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story