Begin typing your search above and press return to search.

Deepika-Ranveer News: प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं दीपिका, देखिए वीडियो-फोटो...

Deepika-Ranveer News: प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं दीपिका, देखिए वीडियो-फोटो...

Deepika-Ranveer News: प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं दीपिका, देखिए वीडियो-फोटो...
X
By Gopal Rao

Deepika-Ranveer News: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी महीने यानी सितंबर में अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था जो काफी चर्चा में रहा था। अब ये कपल मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने माता-पिता बनने से पहले गणपति बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया है। इस कपल की सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसके का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी भी बड़े दिन से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। 6 सितंबर से गणेश चतुर्थी शुरू हो गई है, जहां 9 दिनों तक बप्पा की खूब सेवा की जाएगी। इस मौके पर कई सितारे भी अपने घर में बप्पा को विराजमान करेंगे। दीपिका पादुकोण भी गणेश चतुर्थी पर पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उनकी इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान दीपिका ग्रीन और गोल्डन रंग की सिंपल साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगीं, वहीं रणवीर सिंह भी ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ते-पायजामे में डैशिंग लग रहे थे। दोनों ने अपने फैंस को ग्रीट भी किया।

यहां देखिए वीडियो-फोटो...

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहा है। कई यूजर्स ने तो तक कमेंट किया कि लड़की हो या लड़का हो, बस दुआ है कि रणवीर सिंह जैसा फैशन न हो। एक यूजर ने लिखा, "बस जो भी हो, उनका फैशन रणवीर सिंह वाला ना हो"। दूसरे यूजर ने लिखा, "दीपवीर कितने प्यारे लग रहे हैं साथ में"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह बहुत ही केयरिंग हसबैंड है"। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर दीपिका को आराम करने की सलाह भी दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण इस महीने के मिड में ही अपने बेबी का स्वागत कर सकती हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story