Begin typing your search above and press return to search.

Deepika-Ranveer Fact Check: मां बन गई दीपिका पादुकोण! पति रणवीर की गोद में बच्चा, अस्पताल से वायरल हो रही फोटो...

Deepika-Ranveer Fact Check: मां बन गई दीपिका पादुकोण! पति रणवीर की गोद में बच्चा, अस्पताल से वायरल हो रही फोटो...

Deepika-Ranveer Fact Check: मां बन गई दीपिका पादुकोण! पति रणवीर की गोद में बच्चा, अस्पताल से वायरल हो रही फोटो...
X
By Gopal Rao

Deepika-Ranveer Fact Check: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और फैंस बच्चे के आने के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2024, सितंबर में अपने पहले बच्चे के स्वागत करेगें। इसी बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्हे मेहमान के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को देखते हुए कपल के फैंस दावा कर रहे हैं कि दीपिका-रणवीर के घर में किलकारी गूंजी है। आइए जानते हैं कि क्या है वायरल फोटो की सच्चाई...

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में किलकारी गूंजी हैं? इस न्यूज से कपल के फैंस काफी कंफ्यूज हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर की अस्पताल से एक फोटो वायरल हो रही है। वायरल फोटो में रणवीर सिंह ने अपनी गोद में पैदा हुए नन्हे बेबी बॉय को ले रखा है। रणवीर के पास ही अस्पताल के बेड पर दीपिका लेटी हुई हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखते हुए फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और इंटरनेट पर इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपिका-रणवीर की वायरल फोटो ओरिजिनल नहीं है। इस फोटो को एआई के जरिए एडिट करके बनाया गया है। कपल की फर्जी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है लेकिन ये बिलकुल फेक है। इस फोटो में जरा सी भी सच्चाई नहीं है। दीपिका पादुकोण एक महीने बाद यानी की सितंबर, 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगें। यहां देखिए तस्वीरें...


बता दें कि, दीपिका पादुकोण कल्कि 2898एडी में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका ने सुमति का रोल निभाया, जिसके गर्भ में भगवान पल रहे हैं। फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में थे।डायरेक्टर नाग अश्विन ने तो खुलासा करते हुए बताया था कि दीपिका ने फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग प्रेंग्नेंसी में की थी। दीपिका पादुकोण आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी। रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। इस समय रणवीर सिंह के पास फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ है। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story