Begin typing your search above and press return to search.

Deepika Pregnancy Photoshoot: दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी से पहले दिखाई बेबी बंप की पहली फोटो, पति रणवीर सिंह ने उड़ेला प्यार...

Deepika Pregnancy Photoshoot: दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी से पहले दिखाई बेबी बंप की पहली फोटो, पति रणवीर सिंह ने उड़ेला प्यार...

Deepika Pregnancy Photoshoot: दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी से पहले दिखाई बेबी बंप की पहली फोटो, पति रणवीर सिंह ने उड़ेला प्यार...
X
By Gopal Rao

Deepika Pregnancy Photoshoot: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने जा रही हैं। वो सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। कुछ लोग उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे थे कि वो झूठ बोल रही हैं और फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं, लेकिन अब दीपिका ने ऐसा बोलने वालों के मुंह पर तमाचा जड़ा है। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लेटेस्ट फोटोशूट कराया है और 14 तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं। पति रणवीर सिंह अपनी बीवी और होने वाले बच्चे पर खूब प्यार उडे़ल रहे हैं।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने पहली बार अपना पूरा बेबी बंप दिखाया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ एक्टर और पति रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है। दीपिका को अक्सर बेबी बंप में स्पॉट किया जाता रहा है। लेकिन, वो प्रेग्नेंसी के दिनों में कभी भी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर नहीं आईं। ऐसे में डिलीवरी से पहले फैंस के लिए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाना और उसे शेयर करना किसी तोहफे से कम नहीं है। दीपिका पादुकोण ने पहली बार अपना पूरा बेबी बंप दिखाया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनके साथ एक्टर और पति रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है। दीपिका को अक्सर बेबी बंप में स्पॉट किया जाता रहा है। लेकिन, वो प्रेग्नेंसी के दिनों में कभी भी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर नहीं आईं। ऐसे में डिलीवरी से पहले फैंस के लिए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाना और उसे शेयर करना किसी तोहफे से कम नहीं है।

यहां देखिए तस्वीरें...

बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज दी थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि वो सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। ऐसे में अब वो अपनी ड्यू डेट के एकदम करीब हैं। हालांकि, ड्यू डेट का खुलासा नहीं किया है। बहरहास, अगर दीपिका पादुकोण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इसमें वो एक प्रेग्नेंट लेडी के रोल में थीं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और प्रभास जैसे स्टार्स भी अहम रोल में थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story