Begin typing your search above and press return to search.

Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द बनने वाले हैं माँ-बाप!

Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को 5 साल से अधिक का समय हो गया है और अब प्रशंसक दीपिका और रणबीर के घर किलकारी गूंजने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द बनने वाले हैं माँ-बाप!
X
By Ragib Asim

Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को 5 साल से अधिक का समय हो गया है और अब प्रशंसक दीपिका और रणबीर के घर किलकारी गूंजने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर-दीपिका माता-पिता बनने वाले हैं।

प्रेग्नेंट हैं दीपिका?

हिंदूस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और रणवीर इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री तीन महीने से गर्भवती है। दीपिका को हाल ही में 77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में देखा गया था, जहां वह अपने पेट को साड़ी से छुपाती नजर आईं। इस कार्यक्रम में दीपिका ने सब्यसाची मुखर्जी की शिमरी साड़ी पहनी थी। बता दें, कुछ समय पहले दीपिका ने खुलासा किया था कि वह रणवीर संग अपने परिवार को बढ़ाने पर विचार कर रही है।

दीपिका और रणवीर ने 2018 में 14 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दीपिका और रणवीर की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की रोमांटिक फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दीपिका-रणवीर 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story