Begin typing your search above and press return to search.

दीपिका के बाद सनी लियोनी ने पहनी 'भगवा' रंग की बिकिनी, समंदर किनारे लेटकर करवाया फोटोशूट...VIDEO देख भड़क गए लोग...बोले...

Bollywood News

दीपिका के बाद सनी लियोनी ने पहनी भगवा रंग की बिकिनी, समंदर किनारे लेटकर करवाया फोटोशूट...VIDEO देख भड़क गए लोग...बोले...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन इन दिनों भले ही पर्दे से दूर हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं और आए दिन उनकी कोई ना कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। सनी लियोनी आए दिन अपने बोल्ड अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। इसी बीच सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। बता दें कि अभी दीपिका पादुकोण का 'भगवा' रंग की बिकिनी पहनने का मामला थमा भी नहीं था कि सनी लियोनी भी उनके रंग में रंगी नजर आईं। सनी ने 'भगवा' रंग की बिकिनी पहन कर अपना लेटेस्ट शूट कराया है। सनी को इस 'भगवा' रंग की बिकिनी पहने देख सोशल मीडिया पर यूजर्स फिर से भड़क गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

दरअसल, सनी लियोनी ने हाल ही में समंदर किनारे 'भगवा' रंग की बिकिनी में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। इस शूट का वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। सनी को 'भगवा' रंग की बिकिनी में देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ' ये भी भगवा रंग/नारंगी रंग में।' वहीं दूसरा लिखता है, 'सनी लियोनी को भी बायकॉट करना चाहिए देखिए हिंदू धर्म का केसरी पहन कर क्या कर रही हैं।' वहीं एक ने लिखा, 'भावना आहत गैंग देखो ये भी वही रंग के कपड़े पहनी है, bycottSunny कब से ट्रेंड करना है?' यहां देखिए वीडियो...

Next Story