Begin typing your search above and press return to search.

Deepika Baby Bump Photoshoot: येलो ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख लोग बोले- मम्मी वाला...

Deepika Padukone Baby Bump Photoshoot: येलो ड्रेस में दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख लोग बोले- मम्मी वाला...

Deepika Padukone Baby Bump
X

Deepika Padukone

By Gopal Rao

Deepika Baby Bump Photoshoot: मुंबई। दीपिका पादुकोण पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। वह सितंबर में अपने और रणवीर सिंह के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बच्चे के जन्म से पहले दीपिका ने बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देख उनके फैंस पागल हो गए हैं। वे सोशल मीडिया पर दीपिका की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, दीपिका पादुकोण को एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो चमकीले पीले रंग की प्लेटेड ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि, इसमें वह ब्रांड के बारे में बात कर रही हैं लेकिन लोगों का ध्यान उनके बेबी बंप पर ही था। इसके साथ ही उनके इवेंट से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। लोग उनकी ड्रेस को अच्छे से कैरी करने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की। शादी के पांच साल बाद, दोनों ने अपने पैरेंट्स होने की घोषणा की।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी को प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए डिलीवरी की डेट सितंबर में होने की जानकारी फैंस को दी थी। वहीं इसके बाद उन्हें फैंस और सेलेब्स ने बधाई दी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को कई मौकों पर स्पॉट किया गया। जहां उनका बेबी बंप नजर नहीं आया। जबकि हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ जब वह वोट देने के लिए मुंबई में स्पॉट हुई तो उनका बेबी बंप साफ नजर आया। इसके बाद जहां फैंस खुश हुए तो वहीं कुछ लोगों ने नकली बेबी बंप कहते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story