Begin typing your search above and press return to search.

आग के बीच फंसा कंटेस्टेंट, सेट पर मची हलचल, बचाने भागे बादशाह.... रुकवाया गया टास्क... देखें VIDEO

आग के बीच फंसा कंटेस्टेंट, सेट पर मची हलचल, बचाने भागे बादशाह....  रुकवाया गया टास्क... देखें VIDEO
X
By NPG News

मुंबई 25 जनवरी 2022 I इंडियाज गॉट टैलेंट में हर साल कई प्रतिभाशाली लोग अपना अलग-अलग टैलेंट दिखाने आते हैं। ये एक ऐसा मंच है, जहां लोगों को सिंगिंग से लेकर डांस और अलग-अलग तरह के एक्ट दिखाने का मौका मिलता है। कई लोग तो मंच पर ऐसे-ऐसे एक्ट करते हैं, जिसे देखकर मौजूद जजेज और होस्ट भी काफी घबरा जाते हैं। ऐसा ही हुआ हाल ही में, जब एक कंटेस्टेंट बड़ी आग के बीच फंस गया और उसकी बचाओ की आवाज सुनकर बादशाह अपनी कुर्सी से उठकर टास्क को रुकवाने के लिए दौड़ पड़े। इस प्रोमो को सोनी टीवी के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। शो का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो में प्रीतम नाथ नाम का एक कंटेस्टेंट जजेस को अपने स्टंट के बारे में बताता है कि उसे एक घर में लॉक किया जाएगा, फिर उस घर को आग लगा दी जाएगी. घर पूरा जलने से पहले उसे घर से बाहर निकलना है. लेकिन आगे जो होता है, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं और धड़कनें बढ़ सकती हैं. घर में जैसे ही आग लगा दी जाती है कंटेस्टेंट घर के अंदर से खुद को अनलॉक नहीं कर पाता है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का कंटेस्टेंट को बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं...नहीं बोल रहा है और देखते ही देखते पूरे घर में आग लग जाती है. कैमरे भी कैप्चर करना बंद कर देते हैं. पूरे सेट पर अचानक पैनिक क्रिएट हो जाता है. बादशाह और शिल्पा शेट्टी के उड़े होश बादशाह घबराते हुए कह रहे हैं, टीवी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है मुझे. सभी जजेज काफी डर जाते हैं. बादशाह भागकर लड़के को बचाने जाते हैं. बैकग्राउंड में आवाज आ रही है- पानी मारो...फायर ब्रिगेड ऑन करो. शिल्पा शेट्टी की डर के मारे चीखें निकल जाती हैं. शो का प्रोमो अपने आप में काफी खतरनाक है. अब ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर कंटेस्टेंट जलते हुए घर से बाहर निकल पाया या नहीं और अगर निकला तो कैसे निकला.

Next Story