Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू बिकिनी फोटोज में मचा चुकी हैं धूम... कांग्रेस की टिकट से लड़ेगी विधानसभा चुनाव

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहू बिकिनी फोटोज में मचा चुकी हैं धूम... कांग्रेस की टिकट से लड़ेगी विधानसभा चुनाव
X
By NPG News

नईदिल्ली 26 जनवरी 2022 I विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात दूसरी सूची जारी कर दी है। 53 प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि छह सीटों पर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। भाजपा से निष्कासन के बाद कांग्रेस से जुड़े हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। गुसाईं लैंसडाउन विधानसभा सीट से भाजपा के दिलीप सिंह रावत सहित अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि कांग्रेस हरक सिंह रावत को विधानसभा चुनाव -2022 के लिए टिकट देती है कि नहीं। वजह भी साफ है क्योंकि कांग्रेस 'एक परिवार-एक टिकट' फार्मूले पर चुनावी मैदान में उतरी है। हालांकि, सभी को चौंकाते हुए कांग्रेस की 53 प्रत्याशियों की लिस्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य को बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से टिकट दिया गया है। बाजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी राजेश कुमार के खिलाफ यशपाल आर्य तो नैनीताल विधानसभा सीट में बीजपी प्रत्याशी सरिता आर्य के खिलाफ संजीव आर्य को चुनावी मैदान में उतारा गया है।


अनुकृति गुसाईं ने 2013 में उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था। उसी साल मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने वर्ष 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और वर्ष 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनैशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया और यहां उन्‍होंने खिताब जीता। अनुकृति और हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत की शादी 2018 में हुई। दोनों परिवारों के बीच पहले से ही अच्‍छे संबंध थे। कोरोनाकाल में पूर्व मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं ने माडलिंग छोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ाए थे। 27 साल की अनुकृति महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान नाम का एनजीओ चलाती हैं


महिलाओं के लिए काम करती हैं। टाइम्‍स ऑफ इंडिया पर प्रकाशित मिस इंडिया के प्रतिभागियों के बायो के अनुसार, अनुकृति शाहिद कपूर संग वैकेशन पर जाना चाहती हैं, वहीं उनकी पसंदीदा अदाकारा हैं सुष्मिता सेन। अनुकृति गुसाईं इंस्‍टाग्राम पर काफी सक्रिय और लोकप्रिय हैं। यहां उन्‍हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अनुकृति ब्‍यूटी विद ब्रेन का बेहतरीन उदाहरण हैं। वह जितनी खूबसूरत हैं, उतना ही तेज उनका द‍िमाग है। वह अपने ससुर हरक सिंह रावत का भी काफी काम संभालती हैं। वह एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी हैं।


कांग्रेस की पहली लिस्ट में परिवारवाद से परहेज किया गया है। इस लिस्ट में यशपाल आर्य - संजीव आर्य के अलावा एक परिवार में दो टिकट किसी को भी नहीं दिया गया है। जबकि कई दिग्गज अपने परिजनों को टिकट देने के लिए जोर मार रहे थे। चूंकि दोनों पूर्व से इन सीटों पर विधायक हैं, इस कारण कांग्रेस इन दोनों के टिकट को एक हद तक न्यायसंगत करार दे सकती है।इसके अलावा पार्टी ने किसी भी नेता को एक से अधिक सीटों पर टिकट नहीं लेने दिया है। जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत खुद अपनी बेटी अनुपमा रावत के साथ टिकट की लाइन में थे। लेकिन पहली लिस्ट में इन दोनों का नाम नहीं है।


इसी तरह हाई वोल्टेस ड्रामे के बाद कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधु अनुकृति रावत का नाम भी इसमें शामिल नहीं था, लेकिन दूसरी लिस्ट में अनुकृति गुसाईं पर दांव खेला गया है। वहीं, रणजीत रावत और उनके बेटे भी अलग अलग सीटों से टिकट के दावेदार थे, लेकिन इन दोनों के नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। हालांकि इन नामों के अनुकूल सीटों के लिए अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इस कारण कांग्रेस के परिवार के खिलाफ स्टैंड की असली परीक्षा अभी दूसरी लिस्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।



Next Story