Begin typing your search above and press return to search.

CM Mamta Banerjee- Salman Khan: दबंग सलमान अचानक पहुंचे CM ममता बैनर्जी से मिलने, आधे घंटे हुई बातचीत, जानिए क्या कुछ हुई चर्चा...

CM Mamta Banerjee- Salman Khan: दबंग सलमान अचानक पहुंचे CM ममता बैनर्जी से मिलने, आधे घंटे हुई बातचीत, जानिए क्या कुछ हुई चर्चा...
X
By Gopal Rao

CM Mamta Banerjee- Salman Khan : कोलकाता । बॉलीवुड के दबंग खान और सुपरस्टार एक्टर सलमान खान ने शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात कालीघाट स्थित बनर्जी के आवास पर हुई। कोलकाता का यह दौरा सलमान की सुरक्षा के लिए खतरे के बीच हो रहा है। सलमान खान, ममता बनर्जी के बीच मुलाकात करीब आधे घंटे तक बातचीत चली।

ममता बनर्जी और सलमान खान के बीच हुई ये चर्चा:- ममता बनर्जी ने सलमान खान के साथ फेसबुक पर फोटोज़ पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि उनके बीच क्या बाते हुईं। उन्होंने लिखा, ''आज मेरे निवास पर फेमस एक्टर सलमान खान जी से मिलकर और उनके साथ बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई। हमारी सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, सोसाइटी और लोगों के विकास जैसे बिषयों पर बातें हुईं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच इस मुलाकात के लिए समय निकालने पर उनके प्रति विनम्र आभार प्रकट करती हूं। कामना करती हूं कि वह अच्छे स्वास्थ्य के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहे। मैं उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।''

दरअसल, ईस्ट बंगाल क्लब ग्राउंड में शनिवार की शाम Da-Bangg कॉन्सर्ट हुआ है। इसमें परफॉर्म करने के लिए सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा कोलकाता पहुंचे थे। बुलेट प्रूफ कार में भाईजान, ममता बनर्जी के निवास पहुंचे थे। सलमान खान जैसे ही कार से उतरे फोटोग्राफर्स 'भाईजान भाईजान' चिल्लाने लगे। इस मौके पर सलमान ने ब्लू कलर की हाफ शर्ट और ग्रे पैंटस पहने थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस मैच किया। सलमान के पीछे उनके बॉडीगार्ड शेरा को भी देखा जा सकता है। इस दौरान सलमान खान ने ममता बनर्जी के साथ 30 मिनट बिताए हैं। बता दे की सलमान खान जिस होटल की में रूखे थे उस होटल में सिक्योरिटी टाइट कर दी गई थी। सलमान खान लंबे समय के बाद कोलकाता में परफॉर्म करें पहुंचे थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story