Begin typing your search above and press return to search.

Chhavi Mittal Cancer: सांस लेने में होती है बेहद तकलीफ, हंसते हुए होता है दर्द!... इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं ये फेमस एक्ट्रेस...

Chhavi Mittal Cancer: सांस लेने में होती है बेहद तकलीफ, हंसते हुए होता है दर्द!... इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं ये फेमस एक्ट्रेस...
X
By Gopal Rao

Chhavi Mittal Cancer : मुंबई। टीवी सीरियल की एक्ट्रेस छवि मित्तल को ब्रेस्ट कैंसर था हालांकि अब एक्ट्रेस इस बीमारी से बाहर निकल आई हैं। लेकिन दुख की बात ये है अब छवि एक नई बीमारी की चपेट में आ गई हैं।

छवि मित्तल ने जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। पोस्ट के साथ कैप्शन में बीमारी के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, "नई वाली बीमारी लायी हूं मार्केट में, जिसे कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस कहा जाता है। फैंसी है ना ? (यह सीने के कार्टिलेज में होने वाली चोट है)।" बीमारी का कारण बताते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, "इसका कारण रेडिएशन (कैंसर का इलाज) या ऑस्टियोपेनिया (कम बीएमडी वाली स्थिति), कैंसर के दौरान मुझे लगे इंजेक्शन का दुष्प्रभाव हो सकता है या ये लगातार खांसी से भी हो सकती है (जो मुझे थी कुछ दिन पहले थी)। ये बीमारी किसी एक कारण या इन सभी के मिलने से भी हो सकती है। मुझे सांस लेते वक्त दर्द होता है। हाथ, बाजू , लेटते, बैठते या फिर हंसते समय या लगभग हर चीज में दर्द होता है।"

छवि ने आगे कहा, "नहीं, मैं इसके बारे में हमेशा पॉजिटिव नहीं रहती हूं, लेकिन मैं शायद ही कभी नेगेटिव होती हूं। इसलिए अपने चेस्ट को हाथ में पकड़कर मैं जिम जाती थी (मेरी सबसे खुशहाल जगह), क्योंकि आप जानते हैं क्यों? हम सब नीचे गिरते हैं, लेकिन क्या हम फिर उठकर खड़े होते हैं? खैर मैं तो यही करती हूं! जिस किसी को भी ये जानने जरूरत है.. मैं जानती हूं कि आप किसी न किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं.. लेकिन आप अकेले नहीं हैं! और ये भी बीत जायेगा।"

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story