Begin typing your search above and press return to search.

Chandramukhi 2 Trailer: डर से कांप-कांपने के लिए हो जाएं तैयार!...कंगना की ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज, धांसू VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश...

Chandramukhi 2 Trailer: डर से कांप-कांपने के लिए हो जाएं तैयार!...कंगना की ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज, धांसू VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश...
X
By Gopal Rao

Chandramukhi 2 Trailer : मुंबई। बॉलीवुड की क़्वीन कंगना रनोट पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर लगातार चर्चा में है। फैंस को कंगना की इस मूवी का इंतजार बेसब्री से है। ऐसे में रविवार को फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'चंद्रमुखी 2' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया।

दरअसल, कंगना रनौत हमेशा अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लेती है। 'चंद्रमुखी 2' से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक 5 अगस्त को रिवील कर दिया गया है। लोगों को कंगना रनौत का चंद्रमुखी लुक बहुत पसंद आया। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यहां देखिए ट्रेलर वीडियो...

बता दें कि, कंगना रनौत पहली बार इस तरह के किरदार में नज़र आ रही है। 2 मिनट और 27 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक बड़े संयुक्त परिवार से होती है। जो एक समस्या को हल करने के इरादे से एक हवेली में रहने के लिए आता है। जहां चंद्रमुखी की आत्मा उन्हें परेशान करती है। ट्रेलर में राघव और कंगना अपने शानदार किरदार में नज़र आ रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story