Begin typing your search above and press return to search.

Chak De Girl Chitranshi Rawat Wedding \ PHOTOS: चक दे इंडिया गर्ल की बिलासपुर में हुई शादी, चित्रांशी ने कहा कि मैं छतीसगढ़ की बहू,छतीसगढिया सबले बढ़िया...

Chak De Girl Chitranshi Rawat Wedding \ PHOTOS: चक दे इंडिया गर्ल की बिलासपुर में हुई शादी, चित्रांशी ने कहा कि मैं छतीसगढ़ की बहू,छतीसगढिया सबले बढ़िया...
X
By NPG News

Chak De Girl Chitranshi Rawat Wedding बिलासपुर। चक दे इंडिया गर्ल चित्रांशी आज बिलासपुर में ध्रुवादित्य से परिणय बंधन में बंध गई। रायपुर के रहने वाले ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ वो पिछले 12 साल से रिश्ते में थी। जो आज शादी के बंधन मैं बदल गई। दोनों 12 साल पहले प्रेममई मूवी के दौरान संपर्क में आए थे। इस पिक्चर में दोनों ने प्रेमी प्रेमिका की किरदार निभाया था। जिसके बाद रील लाइफ से निकलकर रियल लाइफ में भी दोनो रिलेशन में आ गए। दोनो प्रेमी प्रेमिका बन गए थे। बिलासपुर के एक निजी होटल में दोनों आज हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।


2007 में आई सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ कोमल चौटाला के किरदार में एक्टिंग कैरियर की शुरुआत करने वाली चित्रांशी रावत व रायपुर के आदित्य भगवानानी ने अपनी शादी के लिए बिलासपुर के ईस्ट पार्क होटल को चुना था। दरअसल रायपुर के रहने वाले ध्रुवादित्य ने रेडियो मिर्ची के साथ एक रेडियो जांकी के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे मुंबई चले गए। वहां उन्होंने कई वेब सीरीज में काम किया और फिल्मों में भी काम किया। वह वर्तमान में हीरो के साथ ही राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। 12 साल पहले दोनों की प्रेममई मूवी आई थी। यह एक लव स्टोरी थी। जिसमें प्रेमादित्य व चित्रांशी प्रेमी प्रेमिका की भूमिका में थे। इसी दौरान दोनों आपस में करीब आए और दोनों की दोस्ती हुई जो जल्दी ही शादी के बंधन में बदल गई। 12 साल तक दोनो रिलेशन में रहे। फिर शादी के बंधन में बंध गए।


बिलासपुर में आकर शादी करने का कारण यह रहा कि बिलासपुर में ईस्ट पार्क होटल के संचालक ऋतुराज बाजपेई ध्रुवादित्य के बचपन के दोस्त हैं। ध्रुवादित्य का मानना था कि उनकी कर्मभूमि भले ही रायपुर हो पर उनकी जन्मभूमि छत्तीसगढ़ है। काम के लिए तो हमेशा मुंबई में रहते हैं इसलिए वे चाहते थे कि उनकी शादी छत्तीसगढ़ में हो। इसके लिए उन्होंने अपने बचपन के दोस्त के छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित होटल को अपनी शादी के लिए चुना। शादी के लिए कल से ही चक दे इंडिया के कई स्टार बिलासपुर पहुंचे हुए थे। चित्रांशी रावत ने चक दे इंडिया फ़िल्म में नटखट कोमल चौटाला का किरदार निभाया था। कल दोनों की मेहंदी रिंग सेरेमनी थी। इस दौरान कॉकटेल पार्टी भी आयोजित किया गया था। रिंग सेरेमनी में लड़के और लड़की के परिवार वालों के अलावा फिल्म स्टार भी कॉकटेल पार्टी के साथ ढोल और ताशो की धुन में जमकर थिरकते नजर आए। इस दौरान चित्रांशी व ध्रुवादित्य ने जम कर ठुमके लगाएं। उनके साथ ही यहां पहुंची पूर्व विधायक संसदीय सचिव रश्मि सिंह भी जमकर थिरकीं। देर रात तक पार्टी का दौर चला।


आज शनिवार की दोपहर होटल ईस्ट पार्क में दोनों की शादी हुई। चित्रांशी जहां नाचते हुए मंडप तक पहुंची तो वही ध्रुवादित्य भी उन्हें लेने लॉन तक आए। फिर दोनो नाचते हुए मंडप तक पहुंचे। समधी मिलन के दौरान चित्रांशी के पिता तीरथ सिंह रावत ने ध्रुवादित्य के पिता अधीर भगवानानी छत्तीसगढ़ परंपराओं के अनुसार नारियल भेंट किया। चित्रांशी ने लाल सुर्ख जोड़ा व क्रीम कलर का लहंगा पहना था। वही ध्रुवादित्य शेरवानी मे थे।हंसी-खुशी माहौल में दोनों की शादी संपन्न हुई।


शादी में शामिल होने के लिए चक दे इंडिया में काम कर चुकी बलबीर कौर गुंजन, रानी, व विद्या भी पहुंची थी। इनके अलावा अभिनेत्री तान्या अबरोल,शुभी मेहता,शिल्पा शुक्ला, श्रुति पवार,सीमा आजमी, डेलनाज भी मुंबई से आकर शादी में शामिल हुई। इनके अलावा चित्रांशी के कई रिश्तेदार भी झारखंड राज्य के देहरादून शहर से शादी में शामिल होने पहुँचे थे। हालांकि शादी के बाद मुंबई में दोनों बॉलीवुड के अन्य कलाकारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाले हैं। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। चित्रांशी ने चक दे इंडिया के अलावा तेरे नाल लव हो गया, लक, ब्लैक होम, ये दूरियां मूवी में भी काम किया है।


ध्रुवादित्य के पिता अधीर भगवानानी ने कहा कि बिलासपुर से मेरा पुराना लगाव रहा है। यहां से शादी होने से खुश हूं। यह ध्रुवादित्य के जनरेशन की पहली शादी है। जबकि चित्रांशी के पिता ने कहा कि हर माता पिता के लिए बच्चों की शादी सपना होती है जो आज पूरी हो गई। दोनो को हमारी तरफ से ढेर सारा आशीर्वाद। वही चित्रांशी ने छतीसगढ़ के बारे में कहा कि अब यहां के बारे में क्या ही कहूं, यहां की तो अब मैं बहु बन चुकी हूं। बस इतना ही कहना चाहती हूं कि छतीसगढिया सबले बढ़िया।

Next Story