Begin typing your search above and press return to search.

CG News-'बसपन का प्यार' गाने वाले सहदेव दिरदो बॉलीवुड की इस फिल्म में आएंगे नजर, निभाएंगे राजपाल यादव के बचपन का क़िरदार

CG News-बसपन का प्यार गाने वाले सहदेव दिरदो बॉलीवुड की इस फिल्म में आएंगे नजर, निभाएंगे राजपाल यादव के बचपन का क़िरदार
X
By NPG News

रायपुर। बसपन का प्यार गाने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो जल्द ही बॉलीवुड की एक फिल्म में नजर आएंगे। सहदेव इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव का किरदार निभाएंगे। चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में शूट की जाएगी। 13 साल के सहदेव नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के रहने वाले है।

दरसअल, आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे सहदेव दिरदो राजपाल की फिल्म शबरी में काम करेंगे। इस फिल्म में वो राजपाल यादव के बचपन का किरदार निभाएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इधर सहदेव के बॉलीवुड में जाने की खबर मिलने पर बस्तर सहित पूरे प्रदेश में उनको चाहने वालों में खुशी का माहौल है।

बता दें इससे पहले सहदेव ने बस्तर बॉय, अजित जोगी, संघर्ष जैसी फिल्मों में काम कर चुके है।

बता दें सुकमा के सहदेव स्कूल में बसपन का प्यार गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। टीवी के कई स्टार्स इस पर रील्स बना चुके हैं। वायरल वीडियो के हिट होने के बाद बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह ने सहदेव को मुंबई बुलाकर अपने स्टूडियो में इस गाने को शूट करवाया था। सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने मिलकर गाया था। गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे थे. गाना बनकर जैसे ही वायरल हुआ तो सहदेव रातों रात सुपरहिट हो गए। अब इस गाने के भोजपुरी और पंजाबी वर्जन भी रिलीज हुए हैं। इसके बाद उन्हें कई टीवी शो में भी प्रमोशन के लिए बुलाया जाने लगा।

सहदेव दिरदो के परिवार की बात करें तो इनके परिवार में इनके अलावा इनके तीन बहनें और भाई है। सहदेव के नाम गुड्डी दिरदो है। इनके माता जी का निधन बहुत पहले ही हो चूका था। इनके में कुल सदस्यों की बात करें तो इनके परिवार में कुल सदस्यों की संख्या 7 है।

Next Story