Begin typing your search above and press return to search.

Boney Kapoor: बुरी तरह फंसे जाह्नवी के पिता बोनी कपूर, कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन

Boney Kapoor: बुरी तरह फंसे जाह्नवी के पिता बोनी कपूर, कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन
X
By NPG News

Boney Kapoor : मुंबई I बॉलीवुड के फिल्ममेकर बोनी कपूर को लेकर चैकिंग खबर सामने आई है। इस बार चर्चा में आने का कारण उनकी फिल्म नहीं, बल्कि पुलिस केस है। हाल ही में कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जांच के दौरान लाखों के चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। इस मामले की पूछताछ के दौरान अधिकारियों को पता चला है कि ये सभी बर्तन बोनी के परिवार के हैं। पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू कार से 66 किलोग्राम चांदी के बर्तन जब्त किए, जिनकी कीमत कुल 39 लाख रुपये बताई गई है।


मीडिया खबर के मुतबिक, इन चांदी के बर्तनों को बिना किसी दस्तावेज के चेन्नई से मुंबई ले जाया जा रहा था। बीते शुक्रवार को हेब्बल में एक टोल पर दावणगेरे के पास चेकपोस्ट पर जांच के दौरान इन्हें रोका गया और इनसे जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं कराए गए। ईसीआई के अधिकारियों ने पाया कि चांदी के सभी बर्तन पांच बक्सों में रखे हुए थे, जिसके बाद यह बताया गया कि ये बर्तन बोनी कपूर के हैं। कहा जा रहा है कि इन बर्तनों में चांदी के कटोरे, चांदी के पानी के मग, चांदी की चम्मच और चांदी की प्लेट शामिल हैं। गाड़ी में मौजूद ड्राइवर सुल्तान खान और अन्य यात्री हरि सिंह से पूछताछ के बाद इन बर्तनों को जब्त किया गया। पुलिस की पूछताछ के बाद हरि सिंह ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि चांदी का सामान फिल्म निर्माता के परिवार का है, जिसके बाद हरी सिंह के खिलाफ दावणगेरे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान पता चला कि यह कार बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिन्हें बोनी कपूर चलाते हैं। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है। कथित तौर पर यह बर्तन बोनी परिवार के बताए जा रहे हैं, इसमें कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story