Begin typing your search above and press return to search.

बोनी कपूर ने पैपराज़ी से पूछा ऐसा सवाल, हंस पड़ी जाह्नवी कपूर...

बोनी कपूर ने पैपराज़ी से पूछा ऐसा सवाल, हंस पड़ी जाह्नवी कपूर...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिली' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। जाह्नवी कपूर अपनी इस फिल्म से जुड़े अपडेट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। जाह्नवी कपूर ने कुछ दिन पहले 'मिली' की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। जाह्नवी कपूर इस फिल्म के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है। इसी बीच जाह्नवी कपूर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बोनी कपूर कुछ ऐसा बोलते हुए नजर आ रहे है, जिसे सुनने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

दरअसल, पोज देते हुए बोनी कपूर मजाकिया अंदाज में पपराजी से पूछते हैं, 'भाई-बहन लग रहे हैं ना?' बोनी कपूर फिर से पपराजी से यही पूछते हैं। इसके बाद जाह्नवी अपने पिता की तरफ देखती हैं और कहती हैं, 'पापा।' पोज के वक्त जाह्नवी, बोनी कपूर का कॉलर ठीक करती दिखती हैं। मिली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि टदादा पोती लग रहे है।' तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड वाले कुछ भी लग सकते है।' देखिए वीडियो...

Next Story