Begin typing your search above and press return to search.

Bollywood Women's Day 2024: महिला दिवस पर आलिया ने इस खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, फोटो देख ट्रोल बोले- इतनी छोटी!...

Bollywood Women's Day 2024: महिला दिवस पर आलिया ने इस खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, फोटो देख ट्रोल बोले- इतनी छोटी!...

Bollywood Womens Day 2024: महिला दिवस पर आलिया ने इस खास अंदाज में दी शुभकामनाएं, फोटो देख ट्रोल बोले- इतनी छोटी!...
X
By Gopal Rao

Bollywood Women's Day 2024: मुंबई। 8 मार्च का दिन महिलाओं के लिए समर्पित है। दुनियाभर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने महिला दिवस पर तस्वीर पोस्ट करते हुए एक नोट लिखा।

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाथ में लाल दिल पकड़े हुए एक तस्वीर पोस्ट की। एक्ट्रेस ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ''मेरी लिटिल वुमन ने इसे मेरे लिए बनाया है। मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करती हूं। महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज और अपने शेष जीवन के हर दिन का जश्न मनाने के लिए एक मिनट का समय निकालें।'' आलिया की पोस्ट पर उनके फैंस ने कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "राहा (आलिया की बेटी) इतनी बड़ी हो गई क्या जो ये सब बना लेती है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "यह बहुत प्यारी है... लेकिन वह छोटी महिला कौन है?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "हमें प्रेरणा देते रहिए।" देखिए तस्वीरें...

बता दें कि आलिया भट्ट को आखिरी बार अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था। आलिया की अगली फिल्म 'जिगरा' है। आलिया इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story