Bollywood News: Deepika Padukone को Urvashi Rautela ने फ्लाइट में जबरदस्ती किया Kiss, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट...

Urvashi Rautela, Deepika Padukone,
मुंबई I दीपिका पादुकोण और उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री की सबसे उम्दा कलाकारों में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने दीपिका को फ्लाइट में देखते ही उन्हें जोर से पकड़कर किस कर लिया। इस पर अब दीपिका ने रिएक्ट किया है।
दरअसल, हाल में दोनों दुबई से मुंबई एक ही फ्लाइट में आई हैं। इस दौरान दीपिका को अपनी ही फ्लाइट में देख कर उर्वशी से एक्साइटमेंट संभाली नहीं गई और एक्ट्रेस ने दीपिका को एक झप्पी के साथ एक प्यार भरी पप्पी चिपका दी। इस तस्वीर को दीपिका के फैन क्लब ने शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका अपनी सीट पर बैठी हुई हैं। उन्होंने अपने आउटफिट को डेनिम जैकेट के साथ कम्पलीट किया हुआ है। गोद मे एक सफेद पिलो है। वहीं उर्वशी ब्लैक ड्रेस में नज़र आ रही हैं। इस फ्लाइट के बाद दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसका एक वीडियो भी है जिसमें दीपिका वही डेनिम पहन कर बाहर निकलती दिख रही हैं। देखिए...