Begin typing your search above and press return to search.

Bollywood News: रितिक रोशन को Ex-वाइफ ने किया ऐसा इशारा, दंग हुए फैन्स बोले- रिश्ता क्या, मार रही...

Bollywood News: रितिक रोशन को Ex-वाइफ ने किया ऐसा इशारा, दंग हुए फैन्स बोले- रिश्ता क्या, मार रही...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान भले अलग हो चुके हों लेकिन उनके फैन्स दोनों को साथ देखकर काफी खुश होते हैं। बच्चों की परवरिश दोनों साथ मिलकर कर रहे हैं। वहीं रितिक और सुजैन अच्छे दोस्त भी हैं। उनका एक रीसेंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों दोस्तों के साथ लंच पर गए थे। एक-दूसरे से अलग होते वक्त दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। रितिक-सुजैन के फैन्स ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

दरअसल, ऋतिक रोशन और सुजैन खान हाल ही में अपने कॉमन फ्रेंड्स के साथ लंच पर गए थे। वहीं, इस दौरान जब दोनों रेस्टोरेंट के गेट से बाहर निकले तो पपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो लेते दिखाई दिए। उनके साथ सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल, गायत्री जोशी और विकास ओबरॉय भी मौजूद थे। ऋतिक सभी को बाय कर रहे थे लेकिन सुजैन ने निकलने से पहले ऋतिक की पीठ पर टैप करते हुए बताया कि वो निकल रही हैं। इस पर ऋतिक ने भी सुजैन की ओर देखा और दोनों के बीच इशारों-इशारों में बातें होने लगीं। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह सुजैन को अलग गाड़ी में जाते देख ऋतिक इशारों में उन्हें एक ही गाड़ी में चलने को कहते हैं। वहीं, इसके बाद सुजैन भी आंखों के इशारे से कहती है कि ऋतिक उन्हें दूसरी गाड़ी में ही जाने दें। इस वीडियो से जाहिर है कि दोनों के बीच कितना गहरा रिश्ता है। यही वजह है कि दोनों एक-दूसरे के आंखों के इशारे भी समझ जाते हैं. वीडियो पर कई तरह के फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...

वीडियो में ऋतिक और सुजैन की बॉन्डिंग देखकर फैंस हैरान हैं और कहते दिखाई दे रहे हैं कि अलग होने के बाद भी दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हैं. दोनों के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- दोनों साथ में अच्छे लगते थे। एक और कमेंट है, इतना प्यार फिर भी अलग-अलग। एक यूजर ने लिखा है, ये रिश्ता क्या कहलाता है। एक और कमेंट है, आंख भी मार रही है।

Next Story