Bollywood News: दीपिका पादुकोण ने रणबीर संग रिश्ते पर तोड़ दी चुप्पी, कह दी ऐसी बात, सबकी बोलती बंद

Bollywood News: दीपिका पादुकोण ने रणबीर संग रिश्ते पर तोड़ दी चुप्पी, कह दी ऐसी बात, सबकी बोलती बंद
X

Deepika Padukone, Ranveer Singh

NPG DESK

मुंबई I दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स हैं।लेकिन हाल में दोनों के बीच में सबकुछ ठीक नहीं है ऐसी खबरें आ रहीं हैं। वहीं इस खबर को खारिज करते हुए दीपिका ने रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम के लाइव सेशन के दौरान उन्हें काफी मजेदार कमेंट किया हैं।

दीपिका ने लाइव किया खुलासा

अपने हजारों फैंस के साथ बातचीत की, तो दीपिका ने कमेंट किया कि, "मैं देख रहीं हूं कि आप अपना काम कर रहे हो।" इससे पहले, दीपिका ने तलाक की सभी रिपोर्टों को यह बताते हुए खारिज कर दिया था कि रणवीर अपने घर को देखकर कितने खुश होंगे। डचेस ऑफ ससेक्स, मेघन मार्कल के पॉडकास्ट पर बोलते हुए, दीपिका ने यह भी शेयर किया कि, "मेरे पति एक सप्ताह के लिए एक म्यूजिकल इवेंट में थे और वह अभी वापस आए हैं। इसलिए, वह मेरा चेहरा देखकर खुश होंगे।"

दीपिका ने बया किया हाल ए दिल

इसके साथ ही दीपिका ने डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में भी खुलकर बात की थी। "अधिकांश भारत के लिए, ऐसा लगा कि यह भारी बोझ उनके कंधों से उतर गया है। लास्ट में किसी ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि ठीक है, मानसिक बीमारी जैसी कोई चीज नहीं होती है, लेकिन आप जो कुछ भी अच्छा करते हैं, वे हमेशा उस तरह के डाउट में रहेंगे। इसलिए तो ऐसे लोगों का एक गैंग था जो महसूस करते थे कि या तो मैं किसी फिल्म को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रही थी या उन्होंने सोचा कि मुझे एक दवा कंपनी द्वारा भुगतान किया जा रहा है और ऐसे लेख थे जहां उन्हें लगा कि मुझे एक दवा कंपनी द्वारा भुगतान किया जा रहा है और आप जानते हैं कि मैं अब किसी भी तरह की दवा के लिए एड शुरू नहीं करने जा रही हूं, "दीपिका ने शेयर किया था।

आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण 'पठान' में शाहरुख खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी, जिसमें जॉन अब्राहम अपोनेंट विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं उनके पास प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' और पाइपलाइन में 'द इंटर्न' की रीमेक फिल्म भी है। तो रणवीर सिंह, करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में दिखाई देंगे, फैंस उनकी अगली फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags

Next Story