Bollywood News: मशहूर गायिका की मौत: 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, हार्ट अटैक से हुई मौत...

मुंबई I मशहूर बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का शनिवार देर हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वह 81 साल की थीं और गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। दक्षिणी कोलकाता के चेतला क्षेत्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कई बंगाली और उड़िया फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली गायिका कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।
निर्मला मिश्रा ने अपने घर चेतला में अंतिम सांस ली. बालकृष्ण दास पुरस्कार प्राप्त करने वाले निर्मला लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी. पीटीआई के मुताबिक, इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 12.05 बजे दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह निर्मला मिश्रा का पार्थिव शरीर रवींद्र सदन ले जाया जाएगा. उनके फैंस वहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते है. निर्मला मिश्रा ने उड़िया और बंगाली फिल्मों के लिए कई गाने गाए थे. उनका जन्म 1938 में दक्षिण 24 परगना के माजिलपुर में अधीन भारत में हुआ था. बाद में वह अपने परिवार के साथ कोलकाता के चेतला चले गई थी. निर्मला मिश्रा बचपन से ही संगीत के माहौल में पली-बढ़ीं थी. वो बचपन से ही अच्छा गाती थी. 'Eamon Ekta Jhinuk', 'Bolo to arshi', 'Kagojer phul bole', 'Eai banglar mati tea' and 'Ami to Tomar' जैसे सुपरहिट गाने निर्मला मिश्रा ने गाए थे. इसके अलावा उन्होंने उड़िया फिल्मों में भी कई बेहतरीन गाने गाए.
