Begin typing your search above and press return to search.

Bollywood news: ब्रेकअप के बाद फिर बढ़ी कार्तिक-सारा अली खान के बीच नजदीकियां?, उदयपुर में एक साथ आए नजर...वायरल हुई तस्वीरें...

Bollywood news: ब्रेकअप के बाद फिर बढ़ी कार्तिक-सारा अली खान के बीच नजदीकियां?, उदयपुर में एक साथ आए नजर...वायरल हुई तस्वीरें...
X
By NPG News

मुंबई। एक साथ नजर आए कार्तिक आर्यन -सारा अली खान : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्दी ही यह फिल्म रिलीज होने वाली है और कार्तिक जोर -शोर से फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। वही,अब कार्तिक आर्यन को सारा अली खान के साथ स्पोट किया गया,जिसे देख फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक -दूसरे को बिना टैग किए उदयपुर में होने की स्टोरी साझा की थी, जिससे सभी को लग रहा हैं की दोनों उदयपुर में मिले हैं।

उदयपुर में स्पॉट हुए कार्तिक सारा

दरअसल ,कार्तिक और सारा अली खान इन दिनों उदयपुर में ही है और दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं दोनों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं ,जिसमे दोनों एक साथ बाते करते हुए दिखाई दे रहे हैं ।


फैंस हुए एक्साइटेड

फोटो देख फैंस हुए एक्साइटेड, सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे कार्तिक और सारा अली खान एक दूसरे बहुत करीब नजर आ रहे हैं जिसे फैंस देख कर यह प्रतिक्रिया दे रहे हैं की अगर दोनों एक साथ दोबारा आ जाये तो बहुत ख़ुशी की बात है ,वही इनकी जोड़ी का बुकाबला कोई नहीं कर सकता है। एक यूजर ने लिखा "ऐसा लगता है की दोनों के बीच कुछ भी नहीं बदला है आज भी ये पहले की तरह एक दूसरे से बात कर रहे हैं जिसे देख फैंस और यूजर को ख़ुशी हो रही है और फैंस चाहते है की पहले की तरह दोनों कपल फिर एक हो जाये।


क्या नए प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे सारा और कार्तिक? इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही एकसाथ नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। देखना होगा कि, आने वाले वक्त में दोनों एकसाथ किसी नए प्रोजेक्ट में साथ आते हैं या फिर नहीं।

Next Story