Bollywood News: बिपाशा बसु का नया प्रेग्नेंट फोटोशूट, एक्ट्रेस हो रही ट्रोल... बोली....

Bollywood News: बिपाशा बसु का नया प्रेग्नेंट फोटोशूट, एक्ट्रेस हो रही ट्रोल... बोली....
X

मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपने वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मैटरनिटी फोटोशूट कर अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी थी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं. तस्वीरों में वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने युगल की प्रशंसा की और उनके लिए खुश थे, वहीं कुछ नेटिज़न्स ने बिपाशा को ट्रोल किया. अब उन्होंने इसपर प्रतिक्रिया दी है.

बिपाशा बसु ने पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अनाउंसमेंट किया था. इसके बाद कभी फोटो तो कभी रील शेयर कर सोशल मीडिया पर अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं. एक्ट्रेस ने अब लेटेस्ट फोटो शेयर किया है जिसमें ब्लैक कलर के ड्रेस में पोज देती हुई हमेशा की ग्लैमरस लग रही हैं. बिपाशा बसु के लिए ये समय बेहद की खुशनुमा है. प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में दिल का हाल बयां किया. एक्ट्रेस ने लिखा 'मैजिकल एहसास, शब्दों में बयां करना है मुश्किल'." बिपाशा बसु के चेहरे पर प्रेग्नेंसी के दौरान गजब का निखार आया है. फैंस इस तस्वीर को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा 'प्रेग्नेंसी ग्लो' तो वहीं एक ने लिखा 'आपकी इस जर्नी का पार्ट होना हमारे लिए भी मैजिकल है. टेक केयर और जो दिल करे वह खाएं'. कई फैंस बिपाशा को प्रीटी बता रहे हैं तो कई हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं. देखिए बिपाशा बसु फोटोशूट...

Tags

Next Story