Begin typing your search above and press return to search.

Bollywood ke in Super Stars Ko h Ghatak Bimari: बीमारियों से बीमार कर रहे हैं मशहूर चमकते सितारे, फैंस के प्यार से हर दर्द को भूला रहे है, जानिए उनके नाम...

Bollywood ke in Super Stars Ko h Ghatak Bimari: बीमारियों से बीमार कर रहे हैं मशहूर चमकते सितारे, फैंस के प्यार से हर दर्द को भूला रहे है, जानिए उनके नाम...
X
By Gopal Rao

Bollywood ke in Super Stars Ko h Ghatak Bimari: बॉलीवुड के सितारों की लाइफ़ बड़ी अच्छी चल रही है। हम उनके रहन सहन, रुतबे और पहनावे के हिसाब से अपने एक सोच बना लेते है। वैसे भी सब का मानना है कि इन चमकते फिल्म सितारों की जिंदगी बहुत आसान होती है और इन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। बॉलीवुड के कई जाने माने हस्तियां गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं।


लीजा रे कैंसर

एक्ट्रेस लीजा रे को साल 2009 में कैंसर हुआ था। ये वाइट ब्लड सेल्स में हुआ कैंसर था, यह ऐसी बीमारी है जो बहुत ही कम लोगों में होती है। साल 2010 में वो कैंसर से तो मुक्त हो गईं लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हुईं, क्योंकि यह बीमारी लाइलाज है।


अमिताभ बच्चन मायस्थेनिया ग्रेविस

बॉलीवुड के शहंशाह और हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन मायस्थेनिया ग्रेविस नामक एक गंभीर और घातक बीमारी से जूझ रहे हैं। मायस्थेनिया ग्रेविस को एक ऑटो-इम्यून न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर के रूप में भी जाना जाता है जो अंततः अत्यधिक कमजोरी का कारण बनता है। 1984 में उन्हें फिर से मायस्थेनिया ग्रेविस का पता चला और वह उसके बाद अवसाद में भी चले गए। एक सच्चे नायक की तरह लड़ाई लड़ी और घातक बीमारी पर भी विजय प्राप्त की।


सैफ़ अली खान मायोकार्डियल इंफ़्राक्शन

सन् 2007 में सैफ़ अली खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। असल में उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। कुछ दिन तक भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें मामूली दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें मायोकार्डियल इंफ़्राक्शन का पता चला था। यह एक हेरेडिटरी समस्या है। दवा की एक उचित दिनचर्या के बाद, वो काफ़ी हद तक ठीक हो गए हैं पर लेकिन दुख की बात है कि स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं हुई।


ऋतिक रोशन ब्रेन क्लॉट

बॉलीवुड के डांसिंग स्टार ऋतिक रोशन भी एक पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं। सन् 2013 में उन्हें अपने ब्रेन क्लॉट के बारे में पता चला। बता दें कि एक्टर ने अपनी फ़िल्मों में कई खतरनाक स्टंट किए हैं। इसी दौरान उनको कष्टदायी सिरदर्द हुआ था। उनके एमआरआई से पता चला था कि उन्हें क्रॉनिक सबड्यूरल हेमेटोमा था, जो मस्तिष्क की चोटों से जुड़ा है। इसमें एक व्यक्ति अक्सर असहनीय सिरदर्द और कान के दर्द से जूझता है।


दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से पीड़ित

दीपिका पादुकोण भी लंबे समय तक अवसाद से जूझ रही थीं। वो इतनी बहादुर थीं कि उन्होंने सामने आकर डिप्रेशन के साथ अपने अनुभव के बारे में साझा किया। यहां तक कि लिव लव लाफ नामक एक संगठन भी शुरू किया, डिप्रेशन से पीड़ित लोगों की मदद करता है। उनका मकसद है कि जिस अवस्था से वो गुज़री हैं उसका सामना किसी और का ना करना पड़े।


अनुराग बसु रक्त कैंसर

बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि निर्देशक अनुराग बसु भी एक प्रकार के रक्त कैंसर, एक्यूट प्रोमायलोसाइटिक ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। उनके जीवित रहने की बस 50% संभावना थी। फिर भी उन्होंने ज़िंदगी से हार नही मानी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्होंने गैंगस्टर और लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फ़िल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी।


शाहरुख खान मसल्स पेन

25 वर्षों में, बॉलीवुड राज कर रहें पठान किंगखान बादशाह शाहरुख खान भी कई सर्जरी करवा चुके हैं। उनकी अब तक आठ सर्जरी हो चुकी हैं। वह बहुत लंबे अंतराल से शारीरिक दर्द से गुज़र रहे हैं। लेकिन इनमें से किसी ने भी हमारे मनोरंजन के लिए उनके उत्साह और जुनून को कम नहीं किया है। उनकी पीठ में समस्या फ़िल्म ‘दिल से’ के गाने ‘चल छैय्या छैय्या’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी।


मनीषा कोइराला कैंसर

मनीषा कोइराला गंभीर बीमारी कैंसर की शिकार हो चुकी हैं। मनीषा को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर हुआ था। जिसके बाद मनीषा का लंबा इलाज चला जिसके बाद वो बिल्कुल ठीक हो गईं।


सलमान खान ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया

दबंग सलमान खान साल 2011 में ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित रह चुके हैं, इस बीमारी में चेहरे की नसों दर्द होता हैं। इसे सबसे ज्यादा दर्दनाक बीमारियों में माना जाता है। 2011 में सलमान को चेहरे और जबड़े में बहुत ज्यादा दर्द था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया था और उनकी सर्जरी भी हुई थी।


मुमताज को कैंसर

60-70 के दशक की फेमस एक्ट्रेस मुमताज को 54 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था लेकिन मुमताज ने हार नहीं मानी। उन्होंने सर्जरी, कीमो और रेडिएशन जैसे सेशन से खुद को कमजोर नहीं होने दिया और इस गंभीर बीमारी से डट कर लड़ीं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story