Bollywood heros in negative roles: ये हीरो बने विलेन और लूट ले गए सुर्खियां...

Bollywood heros in negative roles: ये हीरो बने विलेन और लूट ले गए सुर्खियां...
X

मुंबई I Bollywood heros in negative roles:: बाॅलीवुड की फिल्मों में हीरो का किरदार हमेशा अहम रहा है। मज़े की बात यह है कि इन्हीं हीरो ने कुछ फिल्मों में विलेन का रोल निभाया और फिर सुर्खियां बटोर ले गए। यानि हीरो बनकर भी बाज़ी हमारी, और विलेन बनकर भी। तो आज बाॅलीवुड के उन ख्यातिलब्ध अभिनेताओं की बात जिन्होंने विलेन का किरदार निभाया और छा गए।

* शाहरुख खान:- रोमांस किंग शाहरुख खान अपनी आंखों में प्यार भरकर जब देखते हैं, लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती हैं, लेकिन उनका यही प्यार "डर" फिल्म में जूही चावला के लिए मुसीबत बन गया था। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव रोल में भी लीड पॉजिटिव रोल के एक्टर से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं। अंजाम, डुप्लीकेट और डाॅन जैसी फिल्मों में भी उन्होंने नेगेटिव रोल किए।


* संजय दत्त:- 2012 में संजय ने फिल्म 'अग्निपथ' में कांचा चीना के रोल से सभी को चौंका दिया। उनका विराट व्यक्तित्व और दहशत जगाने वाला अभिनय आज तक लोगों के ज़ेह्न में है। इसके अलावा 1993 में आई फिल्म 'खलनायक' के लिए संजय दत्त को आज भी जाना जाता है। संजय ने 'वास्तव', 'जंग' और 'मुसाफिर' जैसी फिल्मों में विलेन के रोल से सभी को हैरान कर दिया था।


* रणवीर सिंह:- 'पद्मावत' में निगेटिव कैरेक्टर 'अलाउद्दीन खिलजी' की भूमिका निभाकर रणवीर सिंह ने ऑडियंस को हैरान कर दिया था। एकबारगी विश्वास ही नहीं हुआ कि ये फ्लर्टी एक्टर का किरदार निभाने वाले रणवीर हैं। उन्होंने इस कदर अपने रोल में डूब कर अभिनय किया कि शाहिद कपूर का रोल फीका पड़ गया था।


* रितेश देशमुख:- कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर रितेश देशमुख 'एक विलेन' फिल्म में पहली बार नाकारात्मक भूमिका में नजर आए और ऐसा शानदार काम किया कि लोग हैरत में पड़ गए। फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई थी।


*अक्षय कुमार:- फिल्म 'अजनबी' में अक्षय का नेगेटिव किरदार तारीफ के काबिल था। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने एक ठग का किरदार निभाया था। बिपाशा ने भी नेगेटिव रोल कर उनका भरपूर साथ दिया था। इसके अलावा वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, खिलाड़ी 420 जैसी फिल्मों में भी वे विलेन के अवतार में खूब जमे।


* अजय देवगन:- अजय देवगन ने बहुत सी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया। अजय को 2002 में आई फिल्म 'कंपनी' से एक अलग ही पहचान मिली। उनकी बोलती आँखें और चेहरे पर भावों का ठहराव दर्शक को बांध कर रख लेता है। उन्होंने 'अपहरण', 'वंस अपॉन आ टाइम इन मुंबई', 'खाकी' जैसी कई फिल्मों में अपने विलेन के रोल से लोगों का दिल जीता। साथ ही, हीरो को भी अपनी एक्टिंग से ढेर कर दिया।


* सैफ अली खान:- सैफ अली खान ने शुरू में तो चाॅकलेटी हीरो वाले ढेर रोल किए लेकिन 2006 में उनका विलेन रूप देखने को मिला। सैफ ने फिल्म 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी का रोल करके दर्शकों को हैरान कर दिया। लंगड़ा त्यागी वाला किरदार ऑडियंस को खूब पसंद आया और इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर इन विलेनियस रोल का अवॉर्ड भी दिया गया था। इस फिल्म के बाद सैफ को बहुत से प्रभावी रोल मिले। तान्हाजी में भी "उदयभान" के रोल में उन्होंने कमाल किया।


* आमिर खान:- बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर 2013 में धूम-3 में विलेन का किरदार निभाकर आभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा पर भारी पड़ गए थे। सालों पहले "आतंक ही आतंक" में उन्होंने पहली बार विलेन का रोल प्ले किया था।


* अमिताभ बच्चन:- अमिताभ को सबसे पहले साल 1971 में रिलीज़ हुई फिल्म परवाना में नेगेटिव रोल में देखा गया था। सरकार फिल्म में बाला साहब के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से निभाया, उसे कोई नहीं भूल सकता। इसके अलावा वे फरार, डाॅन, आँखें और राम गोपाल वर्मा की आग में भी विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं।


* मिथुन चक्रवर्ती:- डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती ने 1995 में रिलीज़ हुई फिल्म जल्लाद में डबल रोल प्ले किया था।इस फिल्म में इनकी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए फिल्म फेयर और स्क्रीन की तरफ से बैस्ट विलेन का अवॉर्ड भी इन्हें मिला था।


* सुनील शेट्टी:- प्यार में तबाह आशिक का दमदार, भावपूर्ण लेकिन नेगेटिव किरदार निभाकर सुनील शेट्टी ने "धड़कन" फिल्म में अलग ही छाप छोड़ी। फिल्म में सुनील शेट्टी की परफॉरमेंस फैंस को खूब पसंद आई थी। साथ ही इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर और स्क्रीन की तरफ से नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी दिया गया था।


* अक्षय खन्ना:- हंगामा और हलचल जैसी फिल्मों में दर्शकों का ज़बरदस्त मनोरंजन करने वाले अक्षय खन्ना को हमराज़ फिल्म में विलेन के रोल में देखा गया था। उन्होेंने इस बेतकल्लुफी से अपना किरदार प्ले किया कि लोग देखकर हैरान रह गए।




Tags

Next Story