Bollywood Controversy in Jail: राजपाल से पहले बॉलीवुड के ये सितारे भी खा चुके हैं जेल की हवा, कोई मर्डर केस में तो, कोई एक्सीडेंट केस में...
Bollywood Ke Sitare Ko Jail: बॉलीवुड सितारों की जिंदगी बाहर से जितनी परफेक्ट दिखती है, अंदर से उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी भी रही है। हाल ही में राजपाल यादव का नाम कानूनी पचड़ों की वजह से चर्चा में आया है। इस चक्कर में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल जाना पड़ा है। हालांकि, एक्टर की मदद के लिए फिल्मी दुनिया से कई लोग आगे आ चुके हैं। लेकिन वो अकेले ऐसे स्टार नहीं हैं जिन्हें जेल का सामना करना पड़ा है। नीचें जानिए कौन-कौन है वो...

Bollywood Controversy in Jail: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस होने के मामले में कोर्ट ने उन्हें जेल में बंद करने का आदेश जारी किया था, वो अब 7 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। यह मामला सोशल मीडिया में भी जमकर सुर्खियों में है। वही राजपाल की मदद के लिए कई सितारें आगे आए हैं। लेकिन क्या आप को पता है जो सितारें मदद के लिए आगे आए है उनमे से भी कई स्टार भी जेल की हवा खा चुके है। कोई मर्डर केस में तो कोई एक्सीडेंट केस में अंदर हुआ है। तो आइए जानते है वो कौन-कौन है...
1. सलमान खान
सलमान खान पर दो बार ऐसे केस दर्ज हो चुके हैं जिनके कारण उनको जेल जाना पड़ा है। सलमान खान साल 1998 में राजस्थान में काला हिरण मारने के आरोप में और साल 2002 में मुंबई हिट एंड रन केस के आरोप में जेल जा चुके हैं। हालांकि अब सलमान खान दोनों ही केस से बरी किये जा चुके हैं।
2. संजय दत्त
बॉलीवुड के संजू बाबा भी इस लिस्ट में नाम दर्ज करा चुके हैं। संजय दत्त का नाम 1993 मुंबई बम धमाकों में सामने आया था जिसके लिए उनको जेल की हवा खानी पड़ी थी। संजय दत्त भी इस केस में सजा काटकर अब बाहर आ चुके हैं।
3. शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी एक बार विवादों में फंस चुके हैं। ये उस वक्त हुआ जब एक्टर ने एक मैग्जीन आर्टिकल पढ़कर गुस्सा हो गए थे। इसी गुस्से में शाहरुख ने आर्टिकल को लिखने वाले जर्नलिस्ट को फोन कर दिया और उसे मारने की धमकी दे दी थी। ये मामला इतना बढ़ गया कि आखिर में शाहरुख को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ गया था।
4. अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का नाम भी एक बार विवादों में आया था, जो साल 2009 में हुआ था। इस दौरान एक फैशन शो में उन्होंने रैंप पर वॉक करने के बीच में ही अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से जींस की जिप खोलकर बंद करवाया था। जिसे लेकर अश्लीलता का मामला दर्ज हुआ। बाद में उन्हें पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा और कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया। हालांकि, मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा, लेकिन ये घटना उस समय काफी चर्चा में रही।
5. जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम का बाइक के प्रति प्यार कौन नहीं जानता है, लेकिन ये प्यार उनको साल 2006 में काफी भारी पड़ गया था। जॉन को उस साल तेज बाइक चलाने और 2 लोगों को अपनी बाइक से चोट पहुंचाने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। यह हादसा मुंबई की सड़क पर हुआ था।
6. सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड की खूबसूरत सबसे अभिनेत्रियों में से एक सोनाली भी जेल और कचहरी के चक्कर में पड़ चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे अभिनेत्री बनने से पहले एक मॉडल हुआ करती थीं। उस समय उन पर एक रिलीजियस ग्रुप की भावनायें आहत करना का आरोप लगा था। असल में उन्होंने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। बाद में सोनाली को जमानत मिल गयी थी, लेकिन बॉलीवुड की इस चांद सी हीरोइन पर ये केस एक दाग की तरह लग गया।
7. सैफ अली खान
बॉलीवुड के छोटे नबाव का नाम सलमान खान के साथ चिंकारा केस में तो आया ही था साथ में हाल में उनको एक आदमी के साथ मारपीट के चक्कर में जेल जाना पड़ गया था। असल में बात एक रेस्टोरेंट की है जहां सैफ खान अपनी बीवी करीना और उनकी बहन के साथ खाना खाने गये थे, वही उनकी एक आदमी के साथ हाथापायी हो गयी थी। लड़ाई में उस आदमी की नाक टूट गयी थी, बाद में वहां मौजू लोगों की गवाही पर सैफ पर केस दर्ज किया गया था।
8. मधुबाला
60 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला के बारे में ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि वो उनके खिलाफ एक केस भी दर्ज हो चुका है। ये केस किसी और ने नहीं बल्कि एक जमाने के जाने माने प्रोड्यूसर बी.आर.चोपड़ा ने किया था। असल में बात कुछ यूं हुई थी कि मधुबाला ने बी.आर.चोपड़ा की एक फिल्म करने के लिए काफी मंहगी फीस ली थी जिसको बाद में उन्होंने करने से मना कर दिया था। जिसके बाद बी.आर.चोपड़ा ने उनके खिलाफ केस फाइल करा था।
9. मोनिका बेदी
बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा का अंडरवर्ल्ड से सीधा कनेक्शन था। मोनिका बेदी और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और उनके रिश्ते को बॉलीवुड में हर कोई जानता है। इस कारण उनको जेल भी जाना पड़ा था। पुलिस ने दोनों को पूर्तगाल में गिरफ्तार किया था। हालांकि मोनिका बेदी ने जेल से बाहर आने के बाद साल 2013 में छोटे पर्दे से वापसी की थी।
10. अंकित तिवारी
क्या आपको पता है बॉलीवुड में आज रोमांटिक गानों के पर्याय बन चुके म्यूजिक कंपोजर और प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी भी जेल की हवा खा चुके हैं। पिछले साल अंकित तिवारी की एक दोस्त ने उन पर रेप का आरोप लगाया था जिस कारण उनको जेल जाना पड़ा था।
11. शाइनी आहूजा
बॉलीवुड में एक वक्त चर्चित कलाकार शाइनी भी जेल जा चुके हैं। शाइनी आहूजा पर उनके घर पर काम करने वाली औरत ने रेप करने का आरोप लगाया था। जब ये खबर बॉलीवुड में आयी तो पूरा सिनेमा जगत चौंक गया था।
12. फरदीन खान
बॉलीवुड के सफल अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन को भी जेल का मुंह देखना पड़ा है। उन पर गैरकानूनी तरह से ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके लिए उनको 5 दिन जेल में भी बिताने पड़े थे। बाद में फरदीन को जेल से जमानत मिल गयी थी।
13. राजपाल यादव
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। कर्ज नहीं चुक पाने पर ब्याज और जुर्माने के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। कर्ज चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिससे यह कानूनी केस बन गया। राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले भावुक होकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इंडस्ट्री में हर कोई अकेला होता है। अब राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर ने बीते गुरुवार 5 फरवरी 2026 को सरेंडर किया था।
