Begin typing your search above and press return to search.

Bollywood Actress: बॉलीवुड की ये हसीनाएं है एक-दूसरे की जानी दुश्मन, कोई अफेयर की वजह से, तो कोई...

Bollywood Actress
X
By NPG News

Bollywood Actress : मुंबई I वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो दोस्ती की अच्छी-खासी मिसाल देते है लेकिन कुछ अपनी जबरदस्त कैट-फाइट के लिए भी चर्चा में रहते हैं। जी हां, बॉलीवुड में सिर्फ सच्चे व पक्के दोस्त ही नहीं बल्कि दुश्मन भी है। कुछ एक्ट्रेस के बीच की दोस्ती इसी वजह से बनते बनते रह जाती है, वहीं कई बार अफेयर की वजह से भी जानी दुश्मन हो जाते है। कई तो किसी पार्टी या फिल्म समारोह में एक दूसरे को देख जबरन मुस्करा देती हैं तो कई तो एक दूसरे को देखना ही नहीं चाहती हैं। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की इन हसीनाओं के बीच झगड़े की वजह बताते हैं।


सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय:- सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच भी अच्छी-खासी दुश्मनी रही। खबरों की मानें तो 2009 में एश्वर्या राय ने सोनम के साथ रेड कार्पेट पर एक साथ जाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, सोनम ने मिल वर्ल्ड ऐश्वर्या को 'आंटी' तक बोल दिया था जो बात ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं आई। तभी से ही इन दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे। हालांकि, सोनम की शादी में ऐश्वर्या को स्पॉट किया गया लेकिन यह दोनों के बीच सुलाह को कोई पक्का सबूत नहीं है।


करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा:- करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा, दोनों ही बॉलीवुड की फेमस और सफल एक्ट्रेस मानी जाती हैं। प्रियंका तो अब हॉलीवुड तक अपनी पहुंच बना चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'ऐतराज' निगेटिव रोल प्ले करने के बावजूद करीना से अधिक प्रियंका की तारीफ हुई तो इनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई। इनके रिश्ते और खराब हो गए जब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर करीना ने प्रिंका के लहजे पर कमेंट करते हुए बनावटी बताया। इसके अलावा प्रियंका और करीना के बीच जंग की एक बड़ी वजह शाहिद कपूर भी बताए जाते हैं।


कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण:- अब बात कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की। दोनों ही एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं और दे रही हैं। इनकी जंग स्टारडम तक ही सीमित नहीं है बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी रही। हालांकि अब दोनों ही शादी कर अपनी-अपनी दुनिया में खुश हैं लेकिन रणबीर कपूर की वजह से दीपिका-कैटरीना के बीच जो दरार आई वो अब तक पाटी नहीं जा सकी है। कहते हैं कि दीपिका-रणबीर के बीच का अफेयर कैटरीना की वजह से खत्म हुआ था। दीपिका से रिश्ता तोड़ रणबीर कैटरीना के सात रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि तीनों ही एक्टर ने अलग-अलग लाइफ पार्टनर चुना।


जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह:- जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह, दोनों को ही फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में साथ देखा गया था लेकिन खबरों की माने तो शूटिंग के दौरान प्यार से रहने के लिए इनसे रिक्वेस्ट की गई थी।


दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत:- वैसे तो दोनों में शुरूआत से ही खास दोस्ती नहीं थी लेकिन दुश्मनी तब शुरू हुई जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया। कहा तो यह भी जाता है कि इसके बदले में कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं...और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ और दोनों आजतल एक-दूसरे से नाराज है।


सोनाक्षी सिन्हा और जरीन खान:- सोनाक्षी सिन्हा की लड़ाई जरीन खान के साथ भी रही। सोनाक्षी और जरीन के बीच 'रेडी' के लॉन्च के समय विवाद हुआ था। इस इवेंट में सोनाक्षी जरीन से इतनी नाराज हो गई की वह इवेंट छोड़कर ही चली गईं। मगर अब भी इनकी नाराजगी कायम है या नहीं, कुछ पक्का नही है।


करीना कपूर और बिपाशा बसु:- करीना कपूर और बिपाशा बासु की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती। 'अजनबी' फिल्म में इन दोनों हीरोइनों ने साथ में काम किया था लेकिन बिपाशा ने करीने के कपड़ों का मजाक बनाया था। इसके जबाव में करीना ने बिपाशा बासु को काली बिल्ली कह कर थप्पड़ जड़ डाला था, इन दोनों की दुश्मनी बस यही से शुरू हुई था, हालांकि दोनों ने इसे मिटाने को कोशिश भी की।


दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर:- खबरों की मानें तो ब्वॉयफ्रेंड को लेकर दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच लड़ाई हुई थी। सोनम के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उनसे ब्रेकअप किया और दीपिका पादुकोण को डेट करना शुरू कर दिया। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बारे में नहीं कहा जा सकता।


सोनाक्षी सिन्हा और कैटरीना कैफ:- माना जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा और कैटरीना कैफ के बीच भी दुश्मनी है। रिपोर्ट्स के अनुसार जिन विज्ञापन की ब्रांड एंबेसडर पहले कैटरीना कैफ बनने वाली थी। बाद में वह एड सोनाक्षी सिन्हा की मिल गई। बस इस बात को लेकर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई।


ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी:- फिल्म 'चलते-चलते' की वजह से ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच रिश्ते खराब हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान के साथ पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था, उस समय ऐश्वर्या और सलमान खान रिलेशनशिप में थे। सलमान अक्सर फिल्म सेट पर पहुंच कर हंगामा करते थे, जिसकी वजह से मेकर्स ने ऐश्वर्या की जगह रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया। इस बात से ऐश्वर्या रानी से नाराज हो गईं। वहीं रानी की शादी पहले अभिषेक बच्चन से होने वाली थी और बाद में ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बन गईं।


कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा:- ये दोनों हसीनाएं भी एक दूसरे को पसंद नहीं करती। इन दोनों के रिश्ते में खटास की वजह मेकअप मैन था। कहा जाता है कि इस वाक्य के बाद से दोनों एक्ट्रेस एक-दूसरे को बुलाना पसंद नहीं करती।


रेखा और जया बच्चन:- अब बात उन दो एक्ट्रेसेस की, जिनकी चर्चा 50 साल से जारी है। हम बात कर रहे हैं रेखा और जया बच्चन की. इनके बीच दुश्मनी की वजह अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ और रेखा के अफेयर के तमाम किस्से आज भी सुनाए जाते हैं। इसी वजह से जया और अमिताभ की गृहस्थी टूटते टूटते बची। हालांकि पर्दे पर रेखा-अमिताभ की जोड़ी बहुत पसंद की गई लेकिन जया के कड़े तेवर को देखते हुए अमिताभ ने रेखा के साथ फिल्में करने से इनकार कर दिया। जया-रेखा के बीच की तल्खी आज भी खत्म नहीं हुई है।

Next Story