Begin typing your search above and press return to search.

बिपाशा बसु हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, नन्ही परी को गोद में लेकर पहुंचीं घर...सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल...

बिपाशा बसु हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, नन्ही परी को गोद में लेकर पहुंचीं घर...सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने बीते शनिवार, 12 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों एक्टर्स को दुनिया भर के फैंस शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब बिपाशा बसु हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। बिपाशा और करण अपनी गोद में बेटी को लिए घर वापस लौट आए हैं। घर में घुसने से पहले दोनों कपल नन्ही सी बेटी के साथ पोज करते नजर आए हैं। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मां-बात बनने की खुशी में कपल को बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा और करण गोद में बेटी को लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। बेटी बिपाशा की गोद में उनकी बेटी नजर आ रही है। हालांकि उसका चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण दोनों ही काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। 12 नवंबर को माता-पिता बनने के बाद करण ने अपनी बेटी की तस्वीर साझा की थी और उसका नाम बताया था। बिपाशा की बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर है। बता दें कि बिपाशा और करण इंडस्ट्री के मोस्ट पॉवर कपल हैं। दोनों का प्यार फिल्म अलोन के सेट पर परवान चढ़ा था। करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। शादी के छह साल बाद बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। बेटी के बाद बिपाशा ने भी तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि बिपाशा अपनी फिटनेस और ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। अब फैंस को बिपाशा की बेटी का चेहरा रिवील करने का इंतजार है।

Next Story