Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss OTT Season 2: 'संस्कार' भूले बिग बॉस के कंटेंस्टेंट! सरेआम किया इन दोनों ने 30 सेकंड तक KISS, सलमान बोले- शो में...

Bigg Boss OTT Season 2: संस्कार भूले बिग बॉस के कंटेंस्टेंट! सरेआम किया इन दोनों ने 30 सेकंड तक KISS, सलमान बोले- शो में...
X
By Gopal Rao

मुंबई I 'बिग बॉस ओटीटी 2' में सभी हदें पार होती नजर आ रही हैं। टेलीविजन हो या ओटीटी शो के अभी तक के इतिहास में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब रोमांस देखने को मिला, यहां तक कि एक सीजन में कंटेस्टेंट्स की शादी तक दिखा दी गई। मगर इस बार के बिग बॉस एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिससे कि ये शो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो रहा है। जब एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और लेबनानी मॉडल जद हदीद का एक ऐसा वीडियो दिखाया गया जिसे देख फैंस हैरान है।

दरअसल, सामने आया वीडियो में आकांक्षा पुरी और जैद हदीद अपनी हद पार करते हुए घर में सबके सामने लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी घरवाले गार्डन एरिया में खड़े हुए हैं और आकांक्षा पुरी और जैद हदीद सबके सामने एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए। आपको बता दे कि, अविनाश ने दोनों को एक टास्क दिया था। जिसके बाद जैद हदीद और आकांक्षा पुरी एक दूसरे को कम से कम 30 सेकंड तक किस करते हैं। हालांकि टास्क करते-करते दोनों एक दूसरे को रोक नहीं पाए और किस करते हुए इस कदर डूब गए कि वह भूल ही गए आसपास सभी घरवाले हैं। ये सब देख बाकि घरवाले असहज महसूस दिखाई पड़ते हैं और फिर पूजा भट्ट उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं। देखे ये वीडियो...

सलमान खान ने क्या कहा:- सलमान खान ने कहा था कि बिग बॉस का ये भले ही OTT वर्जन हो लेकिन वे कंटेस्टेंट को कुछ भी ओवर द टॉप नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा था कि OTT में कोई सेंसरशिप नहीं होता, लेकिन इस शो के लिए वे खुद सबसे बड़े बैरियर हैं। उन्होंने कहा था- अगर शो में ऐसा होता है तो मैं खुद उसे हैंडल करूंगा। शो हमारी संस्कृति और सभ्यता को ध्यान में रखते हुए चलना चाहिए और इसलिए मैं बिग बॉस OTT का हिस्सा हूं।’ हालांकि ऐसा लगता है कि शो के कंटेस्टेंट को सलमान की ये बात समझ नहीं आई है, इसी वजह से वे खुलेआम इसका माखौल भी उड़ा रहे हैं।

लोगों ने आकांक्षा पुरी और जैद हदीद को किया जमकर ट्रोल:- सोशल मीडिया पर लोगों को आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का यह रवैया पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया दोनों को बुरी तरह ट्रोल दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कहां तो आकांक्षा को जैद के टच करने से भी दिक्कत हो रही थी और अब ये किस करके जी पा रही है"। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मेकर्स अपने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए अब इस लेवल पर आ पहुंचे हैं"।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story