Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss OTT Season 2 Aaj ka Episode: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में हुए 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, जानिए क्या हुआ हंगामा पूरे एपिसोड में...

Bigg Boss OTT Season 2 Aaj ka Episode: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हुए 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, जानिए क्या हुआ हंगामा पूरे एपिसोड में...
X
By Gopal Rao

Bigg Boss OTT Season 2 Aaj ka Episode: 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' एक साल के बाद फिर से शुरू हो गया है। मतलब कि रिएलिटी शो'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का आगाज हो चुका है। इस शो को जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता हैं। इस शो के पिछले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। इस बार कमान सलमान खान कर रहे। 17 जून से शो की धमाकेदार शुरुआत हुई थी। पहले ही दिन एक कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार बेघर हो चुके हैं। अब इस सीजन का पहला नॉमिनेशन टास्क भी हो चुका है। कंटेस्टेंट्स ने खुद को बचाने के लिए एक कीमत अदा की। एक-दूसरे पर पर्सनल अटैक किए। चार सदस्यों पर घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है।

नॉमिनेशन में चार लोगों का नाम आया सामने:- आकांक्षा पुरी ने बेबीका को नॉमिनेट किया और कहा कि वो पर्सनल हो जाती हैं। फलक ने भी बेबीका को नॉमिनेट किया। आलिया ने भी बेबीका को नॉमिनेट किया। पूजा भट्ट ने पलक का नाम लिया, क्योंकि उन्होंने नियम तोड़ा था। अविनाश ने बेबीका, अभिषेक और पलक को नॉमिनेट किया। जिया ने बेबीका का नाम लिया। पलक ने बेबीका और अविनाश को नॉमिनेट किया। अभिषेक ने अविनाश का नाम लिया। जद हदीद ने बेबीका और मनीषा को नॉमिनेट किया। मनीषा ने पलक और जिया को नॉमिनेट किया। वो जिया के लिए कहती हैं कि वो सिर्फ अच्छी ड्रेस पहनकर इधर-उधर बैठी रहती हैं और कुछ करती नहीं हैं। साइरस ने पलक का नाम लिया। बेबीका ने आकांक्षा को फेक कहा, जिया के लिए बोला कि वो एंटरटेनिंग नहीं हैं और फलक के लिए बोला कि बॉडी शेमिंग की। और तीनों को नॉमिनेट किया। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबीका, पलक, जिया और अविनाश नॉमिनेट होते हैं। वहीं, करेंसी यूज करने के बाद अब घरवालों के पास 2 लाख 91 हजार 500 बीबी करेंसी बची है।

घरवालों बहसबाजी:- 'सौदा खरा खरा' गाने पर सभी कंटेस्टेंट्स की सुबह होती है। जद हदीद और आकांक्षा पुरी दोनों को वर्कआउट करते देख घरवाले कमेंट पास करते हैं। उधर, बेबीका को फलक बाथरूम साफ करने को कहती हैं। वो बताती हैं कि आलिया नाश्ता बना देंगी। बेबीका कहती हैं कि फलक अभी कैप्टन नहीं बनी है, जो फैसले ले रही है। बेबीका का कहना है कि फलक ने उन्हें 'हट्टी कट्टी' कहा। यानी बॉडी शेमिंग की है। उधर फलक ने सफाई में कहा कि उन्होंने बॉडी शेमिंग नहीं की है। अविनाश दोनों के झगड़े के

मनीषा रानी फ्लर्टिंग अंदाज:- मनीषा रानी ने जद हदीद संग फ्लर्ट किया और खूब मस्ती की। हालांकि, जद उनसे दूर भागते नजर आए। उन्होंने मनीषा को बहन कह दिया। दोनों की बातें सुनकर सबकी हंसी छुूट जाती है। उधर, साइरस ब्रोचा के पूछने पर मनीषा बताती हैं कि उन्हें सख्त लौंडा पसंद है। वो बाकी के घरवालों को बताती हैं कि वो भागकर कोलकाता चली गई थीं। बिना टिकट के ट्रेन में बैठ गई थीं। उसी दौरान वो बैकग्राउंड डांसर का काम करती थीं। वेट्रेस का काम भी किया। अभिषेक मल्हान ने बेबीका को लेकर कहा कि 'ये वो सांप है, जो आगे चलकर डसेगा।' उधर, पलक को बेबीका की बात बुरी लग गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

राशन टास्क पर असहमति:- राशन खरीदा जाए, इसको लेकर घरवालों के बीच बहस होने लगी। पूजा और पलक के बीच कॉफी को लेकर थोड़ी खटपट हुई। उधर जिया बेडरूम में रोती नजर आईं। आकांक्षा उन्हें समझाती हैं। फिर फलक और अविनाश भी उन्हें समझाते हैं। बेबीका और मनीषा के बीच भी कहासुनी होती है।आलिया और बेबीका के रिश्ते में दरार आ चुकी है। आलिया बताती हैं कि उन्हें बेबीका का नेचर समझ नहीं आया, क्योंकि उनके पास से निगेटिव वाइब्स आती हैं। फिर बेबीका उन्हें कहती हैं कि वो आलिया भरोसे लायक औरत नहीं है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story