Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss OTT 3: रूल नया, गेम वही... अब इस बार बिग बॉस के घर में टिकना नहीं होगा असान, ये ट्विस्ट लेकर आए होस्ट करने अनिल कपूर..

Bigg Boss OTT 3: रूल नया, गेम वही... अब इस बार बिग बॉस के घर में टिकना नहीं होगा असान, ये ट्विस्ट लेकर आए होस्ट करने अनिल कपूर..

Bigg Boss OTT 3: रूल नया, गेम वही... अब इस बार बिग बॉस के घर में टिकना नहीं होगा असान, ये ट्विस्ट लेकर आए होस्ट करने अनिल कपूर..
X

Bigg Boss OTT

By Gopal Rao

Bigg Boss OTT 3: मुंबई। बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को लेकर लगातार दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। इस शो के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। इस बार बिग बॉस की कमान सलमान खान की जगह अनिल कपूर के हाथ में होगी। अनिल को बिग बॉस होस्ट करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इसे जियो सिनेमा में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में अनिल कपूर का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रोमो में अनिल कपूर आवाज सुनाई देती है, 'सबने पूछा अब क्या ही बाकी है AK, मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है AK।' अनिल कपूर को मास्क पहने कुछ लोगों की भीड़ को चीरते हुए देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में फिर आवाज आती है, 'भला.. बुरा.. खरा.. खोटा.. पानी.. आग.. गाली.. ताली.. सब देखा.. सब सुना.. अब मेरी बारी! रूल नया, गेम वही। लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, टिकेंगे। पता नहीं। थोड़ा लॉजिक, थोड़ा मैजिक।' आखिरी में कुर्सी मंगाते हुए अनिल बोलते हैं, 'बहुत हो गया रे झक्कास, करते हैं ना कुछ और खास। अब सब बदलेगा।' बता दें कि, आप इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। बीते दो सीजन फ्री में मौजूद थे, लेकिन इस बार आपको प्रीमियम प्लान खरीदना पड़ेगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story