Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss in Mannara-Munawar Fight: मुनव्वर और मन्नारा चोपड़ा के रिश्‍ते में आई खटास, लाइव शो में हुई दोनों के बीच लड़ाई...

Bigg Boss in Mannara-Munawar Fight: मुनव्वर और मन्नारा चोपड़ा के रिश्‍ते में आई खटास, लाइव शो में हुई दोनों के बीच लड़ाई...
X
By Gopal Rao

Bigg Boss in Mannara-Munawar Fight: मुंबई। हिंदी टीवी का पॉपुलर शो 'बिग बॉस 17' के नवीनतम एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के बीच अनबन दिख रही है। शो में दोनों एक-दूूसरे से नाराज दिखाई दिए।

चैनल द्वारा साझा किए गए प्रोमो में मन्नारा कप्तानी कार्य के बाद मुनव्वर से नाराज दिख रही हैं, जहां उन्होंने मुनव्वर को 'पाखंडी' कहा। दोनों को गार्डन एरिया में बैठे देखा गया, जहां मन्नारा को मुनव्वर से कहते देखा गया कि वह सिर्फ अपने लिए स्टैंड ले रही थी और इसलिए उन्होंने कप्तानी के लिए अपना नाम दिया। देखिए वीडियो...

मन्नारा को मुनव्वर से कहते हुए सुना गया,“मैं पाखंडी नहीं हूं, हो सकता है आप हों। आपने जो शब्द इस्तेमाल किया, वह मुझे पसंद नहीं आया। कप्तानी भाड़ में जाए।'' उन्होंने फिर माफी मांगी। फिर उन्हें मुनव्वर को दूरी बनाए रखने के बारे में बताते हुए देखा गया और नई वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान की ओर इशारा करते हुए उसे अपने नए दोस्तों के पास जाने के लिए कहा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story