Bigg Boss 17 Top 5 Contestant: बिग बॉस 17 को मिले टॉप-5 कंटेस्टेंट, किसके घर जाएगी सलमान के शो की ट्रॉफी? देखें लिस्ट...
Bigg Boss 17 Top 5 Contestant

Salman Khan, Bigg Boss 16
Bigg Boss 17 Top 5 Contestant: मुंबई। सलमान खान के शो का वो पल आ चुका है, जिसका इस शो के फैंस और बिग बॉस 17 देखने वाले दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये शो अपने आखिरी वीक में है। 28 जनवरी 2024 को कलर्स के सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। विक्की जैन के बाहर होने के साथ, 'बिग बॉस' के 17वें सीजन को आखिरकार टॉप-5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महशेट्टी शामिल हैं।
सीजन का फाइनल एविक्शन मंगलवार रात को हुआ और विक्की जैन को बाहर का रास्ता दिखाया गया। घर के सदस्यों को एक्टिविटी एरिया में आने के लिए कहा गया, जहां प्रत्येक घरवालों का भाग्य एक बर्डहाउस में कैद था। कंटेस्टेंट्स को एक-एक करके पेड़ के पास बुलाया गया, जहां घरवालों के नाम से लटके बर्डहाउस में उनके भाग्य के नाम एक कागज के टुकड़े में थे, जिस पर "फाइनलिस्ट" लिखा हुआ था। जब विक्की ने अपना स्क्रॉल खोला, तो उसमें लिखा था, "एविक्टेड" सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है।