Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss 17: अस्पताल में भर्ती आयशा को दिलासा देते नजर आए सलमान, लाइव शो में एक्ट्रेस पर हुए थे जमकर गुस्सा...

Bigg Boss 17: अस्पताल में भर्ती आयशा को दिलासा देते नजर आए सलमान, लाइव शो में एक्ट्रेस पर हुए थे जमकर गुस्सा...
X
By Gopal Rao

Bigg Boss 17: मुंबई। रियलिटी टेलीविजन शो 'बिग बॉस 17' के होस्‍ट बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आयशा खान के बेहोश हाेेने के बाद उन्‍हें दिलासा देते नजर आए। इससे पहले, सलमान ने आयशा और कॉमेडियन-संगीतकार मुनव्वर फारुकी दोनों पर गेम में उनके इरादों को लेकर जमकर निशाना साधा था। आयशा मुनव्वर की पूर्व प्रेमिका हैं।

सलमान ने दोनों से उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया, जिसके बाद आयशा घर में रोती नजर आईं। बाद में वह घर में बेहोश हो गईं और घरवाले उन्हें मेडिकल रूम में ले गए, जहां सलमान भी उनसे मिलने गए। उनकी जांच के लिए एक डॉक्टर को भी बुलाया गया। डॉक्टर ने शो होस्ट को बताया कि आयशा को लो ब्लड प्रेशर है। देखिए वीडियो...

'कसौटी जिंदगी की' और 'रीबॉर्न हीर', 'गिटार', 'दिल ने', 'मोहब्बत के काबिल' जैसे संगीत वीडियो के लिए मशहूर आयशा ने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में 'बिग बॉस 17' में प्रवेश किया। उन्‍हाेंने दावा किया था कि मुनव्वर उसे और नाजीला सीताशी को एक साथ डेट कर रहे थे। घर वालों का दावा है कि घर में आयशा के आने के बाद से मुनव्वर का गेम बदल गया है। उन्होंने मन्नारा चोपड़ा से भी अपने रिश्ते तोड़ लिए हैं, जिन्हें वह पहले अपना अच्छा दोस्त मानते थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story