Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss 17: सुसाइड से हुई थी मुनव्वर फारुकी की मां की मौत, 13 साल की उम्र में मां को खोने के बारे में बात करते हुए भावुक

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुखी मजबूत व्यक्तित्व के साथ अपना गेम खेल रहे है। शो में वह 13 साल की उम्र के मुश्किल वक्त को याद कर भावुक हो उठे।

Bigg Boss 17: सुसाइड से हुई थी मुनव्वर फारुकी की मां की मौत, 13 साल की उम्र में मां को खोने के बारे में बात करते हुए भावुक
X
By Ragib Asim

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुखी मजबूत व्यक्तित्व के साथ अपना गेम खेल रहे है। शो में वह 13 साल की उम्र के मुश्किल वक्त को याद कर भावुक हो उठे। 'बिग बॉस' के लेटेस्ट एपिसोड में, 1 मिलियन से अधिक ट्वीट्स के साथ सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड तोड़ने वाले मुनव्वर को अन्य सदस्यों रिंकू धवन, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के साथ अपने बीते समय को लेकर बातचीत करते हुए देखा गया।

बचपन के बारे में बात करते मुनव्वर कहते हैं, ''बचपन से ही खाना ऐसा खाया है कि रोटी बनती थी और एक सूखी दाल बनती थी, वो हमारा दोपहर का लंच होता था... वो इतना टेस्टी होता था...रात में भी ऐसा होता था, सालन चावल बना है तो थर्ड चीज कभी बनी नहीं होती थी खाने में... ''

इस पर रिंकू उनकी मां के बारे में पूछती है कि उनकी मां का निधन कैसे हुआ, तो उन्होंने जवाब दिया, "सुसाइड" ये सुनकर रिंकू चौंक गईं। ऐश्वर्या ने उनसे पूछा कि वो उस वक्त कितने साल के थे। इस पर मुनव्वर फारुखी ने कहा कि वो उस वक्त महज 13 साल के थे।

ऐसा क्यों हुआ, इसके कारणों के बारे में बात करते हुए, मुनव्वर भावुक हो जाते है और कहते हैं, ''बहुत सारे कारण थे। एक वो अनहैप्पी मैरिड लाइफ, दूसरा कर्जा। मेरे पिता पर उस वक्त बहुत कर्ज था। मां पर भी कर्ज था। यह उस समय अपमानजनक था। यह मुश्किल समय था। मैंने स्कूल जाना छोड़ दिया। मैंने काम करना शुरू कर दिया।'' बाद में मुनव्वर ने बताया कि उनके परिवार पर उस वक्त 3,500 रुपये का कर्ज था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story