Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss 17 Love Triangle & Fight: ईशा मालवीय का BF से हुआ झगड़ा, दिलचस्प रहा बिग बॉस,जानिए पूरी अपडेट

Bigg Boss 17 Love Triangle & Fight: इस सप्ताह सना रईस खान, अनुराग , मनस्वी ममगई, अंकिता लोखंडे ऐश्वर्या शर्मा में जमकर लड़ाई हुई। जैसे जैसे शो आगे बढ़ रहा है दिलचस्प होते जा रहा है।। इधर अभिषेक का फ्लर्टी इमेज दिख रहा है।जानिए बाकी अपडेट

Bigg Boss 17 Love Triangle & Fight: ईशा मालवीय का  BF से हुआ झगड़ा, दिलचस्प रहा बिग बॉस,जानिए  पूरी अपडेट
X
By Shanti Suman

Bigg Boss 17 Love Triangle & Fight: बिग बॉस में पिछले हफ्ते ईशा मालवीय के बीएफ समर्थ जुरेल की एंट्री वाइल्ड कार्ड के रुप में हुई। समर्थ जुरेल करीब एक साल से ईशा मालवीय को डेट कर रहे हैं। जिस वक्त समर्थ ने घर में एंट्री ली थी वह अभिषेक कुमार से काफी नाराज नजर आए थे। ईशा ने उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बताने से इनकार कर दिया था। जिसे लेकर घर में काफी ड्रामा भी हुआ और आखिरकार ईशा ने सबको बता दिया कि वह और समर्थ उनके बॉयफ्रेंड हैं। लेकिन अब इस शो में सब उल्टा ही हो रहा है। समर्थ जो ईशा के लिए आए थे वह उन्हीं से झगड़ रहे हैं और अभिषेक से पहले उनकी लड़ाई हो रही थी तो अब दोनों दोस्त बनते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस में ड्रामा

टीवी के सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन शुरू हुए 3 हफ्ते होने जा रहे हैं। पहले दिन से ही ये सीजन काफी दिलचस्प बना हुआ है। इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस भी खेल रहे हैं। पहले बिग बॉस ने घर को मोहल्ले में बदल दिया और इसके अंदर तीन घर बना दिए- दिल, दिमाग और दम। शो में आए कंटेस्टेंट्स को इस बार बांट दिया गया है। इसके साथ ही इस बार का फॉर्मेट काफी अलग है। सिंगल्स के साथ कपल्स भी इस शो का हिस्सा हैं। ईशा मालवीय और उनके पूर्व प्रेमी अभिषेक कुमार ने साथ में बीबी हाउस में एंट्री ली थी। दोनों के खूब झगड़े हुआ करते थे और इसमें और तड़का लगाने के लिए घर में ईशा के करंट लवर की एंट्री करवा दी गई। शो के प्रोमो में अभिषेक और समर्थ को साथ में बैठकर ईशा के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है।


ईशा के एक्स बीएफ और करेंट बीएफ हुए एक

नए प्रोमो में समर्थ, ईशा पर भड़क रहे होते हैं। ईशा अपने हाथ में पानी का गिलास लिए खड़े होते हैं, जिसे समर्थ गुस्से में हाथ मारकर तोड़ देते हैं। ये सब देख अभिषेक का रिएक्शन काफी अजीब होता है। इसके बाद ईशा, समर्थ से कहती हैं कि अगर उनका बर्ताव ऐसा रहेगा तो वह रिश्ता तुरंत खत्म कर देंगी। बाद में समर्थ को रोते हुए दिखाया जाता है और अभिषेक उन्हें समझाते हैं। दोनों साथ बैठे होते हैं और अभिषेक, समर्थ से कहते हैं, “इसमें ऐसा क्या है कि हर किसी को इससे प्यार हो जाता है?” इसपर दोनों हंसने लगते हैं।

आपको बता दें कि समर्थ की एंट्री से पहले अभिषेक एक पजेसिव लवर की तरह ईशा के साथ पेश आ रहे थे। वह उन पर भड़क रहे थे और अगर ईशा उनसे बात नहीं कर रही थीं तो वह काफी परेशान हो रहे थे। लेकिन समर्थ के आने के बाद अभिषेक काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। वह अन्य लड़कियों के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। जिससे ईशा को फर्क पड़ रहा है। अभिषेक इन दिनों खानजादी के साथ प्यार भरी बातें करते दिख रहे हैं।

ये कंटेस्टेंट हुए टारगेट

इस सप्ताह सना रईस खान, अनुराग , मनस्वी ममगई, अंकिता लोखंडे ऐश्वर्या शर्मा में जमकर लड़ाई हुई। इनमें सना , मनस्वी को घरवालों ने नॉमिनेट भी किया है। जैसे जैसे शो आगे बढ़ रहा है दिलचस्प होते जा रहा है।। इधर अभिषेक ईशा के ब्वॉयफ्रेंड आने के बाद अलग हो गए है। और घर में उनका फ्लर्टी इमेज दिख रही है। वो खानजादी से प्यार कि पींगे बढ़ाते नजर आ रहे है।

Next Story