Bigg Boss 17 Kissing Video: बिग बॉस में अश्लीलता की हुई सारी हदें पार, कंबल में अभिषेक-खानजादी की ऐसी हरकत करते VIDEO आया सामने...

Bigg Boss 17 Kissing Video: बिग बॉस में अश्लीलता की हुई सारी हदें पार, कंबल में अभिषेक-खानजादी की ऐसी हरकत करते VIDEO आया सामने...
X

Bigg Boss 17 Kissing Video: मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' पहले दिन से ही लोगों का पसंदीदा बन गया है। इस शो में आए सदस्यों को लोगों ने काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं बिग बॉस का ये 17वां सीजन हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। यह शो सेलेब्स के बीच हो रही लड़ाइयों के साथ-साथ विवादों के लिए भी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खानजादी उर्फ फिटोजा खान और अभिषेक कुमार को कंबल के अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए है कि दोनों ने किस की है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि अभिषेक और खानजादी ने कंबल के अंदर एक दूसरे को किस किया। सामने आई वीडियो में खानजादी और अभिषेक एक ही बेड पर एक ही कंबल में लेटे हुए हैं। दोनों ने अपना फेस अंदर कर रखा है। इस वीडियो को बिग बॉस फैन पेज ने शेयर करते हुए लिखा- 'अभिषेक और खानजादी क्या हो रहा है बीच में कंबल के अंदर'...। इस वीडियो पर तमाम लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं और बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- छी यार बिग बॉस में अश्लीलता फैला रखी है। एक और यूजर ने कमेंट किया - 'अभिषेक ने तो बहन बोला था खानजादी को'...। इसी तरह तमाम यूजर्स इन दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। नीचें देखिए वीडियो...

बता दें कि, इससे पहले जब खानजादी और अभिषेक कुमार के बीच चीजें अच्छी थीं और वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे थे तो उन्होंने तकिये के नीचे हाथ रखा था। मुनव्वर फारुकी ने इस पर ध्यान दिया था और खानजादी से इसके बारे में पूछा था। उसने यह बात कबूल भी कर ली हालांकि बाद में अभिषेक और खानजादी के बीच लड़ाई भी हो गई थी।

Tags

Next Story