Begin typing your search above and press return to search.

गौहर खान की भविष्यवाणी, 30-35 की उम्र में बीमारी से होगी मौत..... कुंडली देख प्रोड्यूसर ने कही ये बात...

गौहर खान की भविष्यवाणी, 30-35 की उम्र में बीमारी से होगी मौत..... कुंडली देख प्रोड्यूसर ने कही ये बात...
X
By NPG News

मुंबई 20 अक्टूबर 2021 I गौहर खान हाल ही में विक्रांत मेस्सी और कृति खरबंदा की फिल्म '14 फेरे' में नजर आई थीं। अपनी बेबाकी के लिए अकसर चर्चाओं में रहने वाली गौहर खान ने हाल ही में एक प्रोड्यूसर के बारे ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। गौहर ने बताया कि किस तरह इस प्रोड्यूसर ने उनकी कुंडली मांगी और इसके बाद कुछ ऐसा कहा कि उनके होश उड़ गए। इस प्रोड्यूसर ने गौहर को बताया कि वो कब मरने वाली हैं।


प्रोड्यूसर से जुड़ा खुलासा.............

गौहर खान ने इंडस्ट्री के एक प्रोड्यूसर से जुड़ा ये अजीबो-गरीब वाकये का खुलासा अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि ये उन दिनों की बात है जब उनके करियर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने बताया ये प्रोड्यूसर उन्हें लॉन्च करने जा रहा था। गौहर खान ने कहा- 'ये सच है, जब मैंने किसी भी फिल्म और झलक दिखला जा में भी काम नहीं किया था ये वाकया तब हुआ था। ये सब एक फिल्म के लिए नहीं था वो मुझे लॉन्च करने जा रहे थे या ऐसा ही कुछ था'।


बीमारी से होगी मौत............

गौहर ने आगे बताया- 'वो उन प्रोड्यूसर्स में थे जिन्होंने एक बड़ी फिल्म की थी, मेरा मतलब नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म से है लेकिन मैं उनका नाम नहीं लूंगी। वो एक प्रोडक्शन हाउस चला रहे थे। उन्होंने मुझसे मेरे जन्म की तारीख, समय, दिन और जगह के बारे में पूछा। फिर 15 दिनों बाद बुलाया... बड़ी गंभीरता से उन्होंने मुझे बिठाया और कहा तुम्हारा तो कुछ होने नहीं वाला है, तुम फिल्में मत करो। छोड़ दो ये सपना, कुछ बिजनेस कर लो। तुम 30-35 की उम्र में मर जाओगी'। प्रोड्यूसर का कहना था गौहर को एक अजीब बीमारी होगी। इस पर गौहर हंसी और उनसे कहा- 'देखना मुझे'।

Next Story