Begin typing your search above and press return to search.

Bhojpuri News Hindi: बिना पति और शादी के मां बनीं ये मशहूर सिंगर, जर्मनी के स्पर्म बैंक से ली मदद, प्रोसेस जान कर हिल जायेगा दिमाग़!

Bhojpuri News Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने से ज्यादा इस समय चर्चा हो रही है गायिका देवी (Devi) के निजी जीवन की। देवी ने बिना शादी और पति के सिंगल मदर बनने का बड़ा फैसला लिया है और एम्स ऋषिकेश में अपने बच्चे को जन्म दिया।

Bhojpuri News Hindi: बिना पति और शादी के मां बनीं ये मशहूर सिंगर, जर्मनी के स्पर्म बैंक से ली मदद, प्रोसेस जान कर हिल जायेगा दिमाग़!
X
By Ragib Asim

Bhojpuri News Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने से ज्यादा इस समय चर्चा हो रही है गायिका देवी (Devi) के निजी जीवन की। देवी ने बिना शादी और पति के सिंगल मदर बनने का बड़ा फैसला लिया है और एम्स ऋषिकेश में अपने बच्चे को जन्म दिया। इस खबर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रख दी है।

बिना शादी और पति के मां बनने का फैसला
देवी ने यह कदम डॉक्टरों की मदद से उठाया। बिना किसी पति और शादी के, उन्होंने तय किया कि वह खुद मां बनेंगी। देवी ने खुशी जाहिर करते हुए मीडिया को बताया कि अब उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी की सारी खुशियां पूरी हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने यह खुशखबरी शेयर की, जिसके बाद फैंस और चाहने वालों से बधाइयों की बौछार कर दी।


जर्मनी में की थी कोशिश
देवी के पिता प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने मिडिया को बताया कि जर्मनी में रहते हुए देवी ने स्पर्म बैंक की मदद से गर्भ धारण किया था। करीब 7 साल पहले भी उन्होंने यह कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अब बच्चा सुरक्षित दुनिया में आ गया है तो पूरा परिवार बेहद खुश है। इसे देवी की जिंदगी की नई शुरुआत माना जा रहा है।
विदेशी फैन के साथ थी लिव-इन में
देवी का नाम पहले भी निजी कारणों से सुर्खियों में रहा है। साल 2021 में उनका नाम एक विदेशी फैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में जुड़ा था। हालांकि वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और टूट गया। इसके बाद देवी ने तय किया कि वह अपनी जिंदगी अपने फैसलों से जिएंगी।

देवी की पोस्ट पर उनके चाहने वालों और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी हैं। किसी ने लिखा, “आपने हिम्मत दिखाकर महिलाओं को नई दिशा दी है।” तो किसी ने कहा, “आपका यह कदम औरतों के अधिकारों के लिए प्रेरणा है।”
कौन हैं देवी
'देवी' का जन्म छपरा जिला में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा और संगीत की शिक्षा छपरा से ही पूरी की है। देवी को उनके शालीन गानों के लिए जाना जाता है। देवी ने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं, बल्कि हिंदी, मैथिली और मगही जैसी भाषाओं में भी 50 से ज्यादा एल्बम गाए हैं। देवी के करियर ने रफ्तार तब पकड़ी जब 'बावरिया' नाम से देवी का एक एल्बम चंदा कैसेट्स ने रिलीज किया। इस एल्बम में कुल 8 गाने थे। एल्बम ने रिलीज के साथ ही यूपी-बिहार में धमाल मचा दिया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story