भोजपुरी एक्ट्रेस ने लुंगी पहनकर किया डांस, इंटरनेट पर उड़ा दिया गर्दा... वीडियो देख फैन्स बोले-आग लगा दी

मुंबई 20 मार्च 2022 I सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के डांस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अक्षरा लुंगी पहने, काला चश्मा लगाए गजब का डांस करती नजर आ रही हैं. अब तक इस वीडियो को लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को आज कौन नहीं जानता. भोजपुरी सिनेमा की नामी हस्तियों में शुमार अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अक्षरा ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत की बदौलत ये खास पहचान और मुकाम हासिल किया है. उनके चाहने वाले ना सिर्फ यूपी, बिहार में बल्कि देशभर में मौजूद हैं. वहीं अपने फैंस के बीच अपना क्रेज बरकरार रखने के लिए एक्ट्रेस कोई मौका नहीं छोड़ती. इसका अंदाजा उनके इस डांस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें अक्षरा लुंगी पहने, काला चश्मा लगाए डांस करती नजर आ रही हैं. अब तक उनके उस वायरल वीडियो को लाखों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं.
वायरल हुए वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस का लुंगी डांस देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा. अक्षरा व्हाइट लुंगी और व्हाइट शर्ट में डांस फ्लोर पर आग लगा रही हैं. वीडियो में अक्षरा के साथ उनकी एक पार्टनर भी नजर आ रही हैं. काले चश्मे में दोनों ने अपने कातिलाना स्वैग से फैन्स का दिल जीत लिया है. वीडियो में दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रही हैं. तो आइए देखते हैं ये वीडियो. अक्षरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है. वे अपनी पार्टनर के साथ बलम पीता पीता दे गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. दो दिन पहले अपलोड हुए इस वीडियो को 1 लाख 62 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. अक्षरा के इस धमाकेदार डांस वीडियो को देखने के बाद उनके फैन्स भी जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अक्षरा के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, मैम आपने तो डांस फ्लोर पर आग लगी दी है. वहीं, दूसरे फैन का कहना है कि आपके इस अंदाज को देखकर मैं हैरान रह गया हूं. इसी तरह एक अन्य फैन ने भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. कुल मिलाकर इस वीडियो ने तहलका मचाया हुआ है.
Tags
- अक्षरा सिंह
- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
- अक्षरा सिंह ने लुंगी पहनकर किया डांस
- अक्षरा सिंह की लुंगी डांस
- अक्षरा सिंह के लुंगी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गर्दा
- Akshara Singh
- Bhojpuri actress Akshara Singh
- Akshara Singh danced wearing a lungi
- Akshara Singh's lungi dance
- Akshara Singh's lungi dance created a ruckus on the internet
- भोजपुरी एक्ट्रेस ने अरबी कुथु गाने पर लूंगी में किया डांस
- bhojpuri actress danced on arabi kuthu song in lungi
-
Home
-
Menu

