Begin typing your search above and press return to search.

भिलाई आईएनआई एफडी की छात्रा बनी मिसेज छत्तीसगढ़ क्लासिक, अभिनेत्री सना खान पहनाया ताज

भिलाई आईएनआई एफडी की छात्रा बनी मिसेज छत्तीसगढ़ क्लासिक, अभिनेत्री सना खान पहनाया ताज
X
By NPG News

दुर्ग। रायपुर के होटल ट्राइटन में आयोजित मिसेज छत्तीसगढ़ क्लासिक का ताज के लिए नेहरू नगर की आईएनआई एफडी की छात्रा गीत सोन को चुना गया है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सना खान ने गीत सोन को ताज पहनाया है। मेसेज गीत सोन ने राज्य की 30 प्रतिभागियों को पछाड़ कर ताज की हकदार बनी। यही नही गीत सोन की ड्रेस डिज़ाइन को मुम्बई में आयोजित होने वाले लैक्मे फैशन वीक के लिए चुन लिया गया है। प्रतियोगिता शुक्रवार और शनिवार को रायपुर में आयोजित किया गया था। एसएस फाउंडेशन रायपुर ने मिसेज छत्तीसगढ क्लासिक का आयोजन किया था। कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर शिखा साहू ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राची सोनी,नेहा केवट,रूखमणी यादव,दीपांशी घोष,मोहित साहू, नवीन शर्मा और अनामिका शामिल थी।

Next Story