Begin typing your search above and press return to search.

Bharti Singh News: सर्जरी के बाद भारती सिंह ने दिखाई पथरी, वीडियो शेयर कर बोली-जिसको दर्द होता है वही...

Bharti Singh News: सर्जरी के बाद भारती सिंह ने दिखाई पथरी, वीडियो शेयर कर बोली-जिसको दर्द होता है वही...

Bharti Singh News: सर्जरी के बाद भारती सिंह ने दिखाई पथरी, वीडियो शेयर कर बोली-जिसको दर्द होता है वही...
X
By Gopal Rao

Bharti Singh News: मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह के फैन्स बीते कुछ वक्त से पेट दर्द से बेहद परेशान थीं। उनको स्टोन की दिक्कत थी और सर्जरी के बाद वह एकदम ठीक हो चुके हैं। भारती को 3 दिन अस्पताल में बिताने पड़े और इस दौरान उन्होंने अपने बेटे गोला को सबसे ज्यादा याद किया। भारती कई बार रोईं। बेटा जब हॉस्पिटल मिलने आया तो भारती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके साथ कुछ मजेदार पल बिताए और घर पहुंच गईं। ये सारी जर्नी उन्होंने अपने व्लॉग में दिखाई है साथ ही स्टोन भी दिखाया जिसने उनका जीना मुश्किल कर रखा था।

दरअसल, भारती व्लॉग के शुरुआत में रोती दिखती हैं फिर बोलती हैं कि उन्हें अपने बच्चे की बहुत याद आ रही है। इसके बाद उन्होंने बताया कि पत्थर निकल गया। भारती व्लॉग में बोलीं, स्टोन का पेन वही जानते हैं जिनको इसका दर्द हुआ हो। भगवान न करें कि किसी को ये दर्द हो। भारती से मिलने उनका बेटा गोला हॉस्पिटल आ जाता है और मां को देखकर खुश हो जाता है। भारती अपने बेटे से 3 दिन दूर रहीं तो हॉस्पिटल में उसे 3 प्लेन गिफ्ट किए। भारती ने अपने बेटे गोला के साथ खूब एंजॉय किया।

भारती का बेटा प्लेन लेकर काफी खुश हुआ। भारती के घरवालों को नहीं पता था कि वह डिस्चार्ज हो रही हैं और उन्हें देखकर वह काफी सरप्राइज्ड हुए। भारती के पेट डॉग ने भी उनका स्वागत किया। इसके बाद भारती ने डिब्बे में बंद स्टोन दिखाया और इसे काफी गालियां भी दीं। भारती दर्द के बीच डांस दीवाने का शूट कर चुकी हैं। वह माधुरी दीक्षित के बर्थडे स्पेशल एपिसोड में उनके ही गेटअप में पहुंची थीं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story