भारती सिंह ने बनाया बेटे लक्ष्य का इंस्टाग्राम अकाउंट,भारती के जिगर के टुकड़े की क्यूटनेस पर हार जाएंगे दिल

मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी दर्शकों को पसंद है। भारती- हर्ष सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी खूब मस्ती मजाक के मूड में दिखते हैं। हाल ही में हर्ष- भारती ने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का चेहरा फैन्स को दिखाया था, जिसके बाद अब उन्होंने बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है। हर्ष भारती के बेटे गोला की इंस्टा पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है।
पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया ने कुछ दिनों पहले अपने बेटे लक्ष्य की झलक लोगों को दिखाई है। फैंस ने उनके बेटे पर जमकर प्यार लुटाया। अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे लक्ष्य को खास तरह से तैयार किया है और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और वह उन पर रिएक्शन दे रहे हैं।
लक्ष्य का इंस्टा अकाउंट
बता दें कि लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का इंस्टाग्राम हैंडल है। इस अकाउंट से पहला पोस्ट 6 दिन पहले, 26 जुलाई को किया गया था। जिस में हर्ष-भारती की गोद में लक्ष्य नजर आ रहा है। अभी तक इस अकाउंट पर कुल 5 पोस्ट किए गए हैं और इस अकाउंट को 14.4 हजार सोशल मीडिया यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। वहीं इस अकाउंट से सिर्फ चार लोगों को फॉलो किया जा रहा है, जिसमें हर्ष- भारती भी शामिल हैं।
भारती और हर्ष बने थे पैरेंट्स
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बीते अप्रैल में अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पहली बार माता-पिता बने हैं।गौरतलब है कि हर्ष और भारती, 3 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को फैन्स को गुड न्यूज दी थी। भारती और हर्ष बेटे लक्ष्य को प्यार से गोला कहते हैं। अप्रैल में हर्ष और भारती के घर किलकारी गूंजी थी और उसके काफी वक्त के बाद कपल ने बेटे के नाम का खुलासा किया था, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया था
