निक जोनस से पहले इस एक्टर ने कई बार प्रियंका को किया प्रपोज... एक्ट्रेस को देखते ही दे बैठा था दिल...शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था प्रियंका ने

मुंबई 16 मार्च 2022। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी। दोनों हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। हालांकि, एक वक्त हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर प्रियंका को दिल दे बैठे थे। यही नहीं, जेरार्ड ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था लेकिन, प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर के प्रपोजल को ठुकरा दिया था।
एक समाचार में छपी खबर के मुताबिक, हॉलीवुड अभिनेता जेरार्ड प्रियंका चोपड़ा को हर आधे घंटे में उन्हें प्रपोज किया करते थे। वह हर आधे घंटे में घुटने के बल बैठकर पीसी से पूछते कि, 'मुझसे शादी करोगी?' सूत्रों के मुताबिक प्रियंका जेरार्ड के इस प्रपोजल को हंसी में टाल देती थीं। ये एक मजाक जैसा हो गया था। साल 2009 में जेरार्ड भारत आए थे। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए एक शानदार पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में भी जेरार्ड ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था।
साल 2012 में IANS से बातचीत में जेरार्ड बटलर ने कहा था,' मैं सिंगल हूं और प्रियंका का इंतजार कर रहा हूं। मैं मालिबू में रहता हूं और वह मालिबू में पार्टी में शिरकत करने आई थीं और मैं नहीं मिल सका। मैं सोच रहा था कि क्या मैं प्लेन को मिस कर दूं, क्योंकि मैं उनसे मिलना चाहता था। पिछले साल प्रियंका यहां आई थीं और मैं एक शादी के लिए शहर से बाहर जा रहा था।' जेरार्ड ने साल 2005 में फिल्म द फैंटम ऑफ द ओपरा, द बाउंटी हंटर और गॉड ऑफ इजेप्ट में काम किया है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों ने उम्मैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी जिसमें देश विदेश से उनके रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।
